नवभारत कॉन्क्लेव में सिंधिया  
दिल्ली

आज भारत अमेरिका से भी आगे...नवभारत कॉन्क्लेव में सिंधिया ने बताए विकसित भारत के 3 मंत्र, जानें क्या कुछ कहा

Navbharat Conclave 2026: नवभारत कॉन्क्लेव में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकसित भारत के 3 मंत्र दिए। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने बैंक खातों, GST और हेल्थ कवरेज से देश को नई दिशा दी।

अर्पित शुक्ला

Jyotiraditya Scindia in Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave: देश का अग्रणी मीडिया समूह ‘नवभारत’ द्वारा आज मंगलवार, 6 जुलाई को राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम ‘विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026’ में केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकसित भारत के मंच पर कहा कि किसी भी देश के इतिहास में या सफर में तीन चीजें बहुत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि पहला विजन दूसरा नेतृत्व और तीसरा क्रियान्वन क्षमता। उन्होंने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि भारत के पास पीएम मोदी के नेतृत्व में तीनों चीज है। उन्होंने कहा कि जो देश पिछले कई दशकों से जकड़ा गया था और अवसरों के लिए प्यासा था। उसको एक नया दिशा देने का कार्य पीएम मोदी ने किया।

2014 में 55 करोड़ लोगों के पास नहीं था बैंक का खाता

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 2014 में 55 करोड़ लोगों के पास बैंक का खाता नहीं था। पिछले 12 वर्षों में 56 करोड़ बैंक खाते खोलो गए जो कि एंपावरमेंट का रास्ता है। उन्होंने कहा इसी तरह GST का रिफार्म है, जो एक नेशन एक टैक्स के माध्यम से उद्योग और रोजगार के क्षेत्र की की परेशानी दूर की गई। उन्होंने स्वच्छ भाकरत मिशन का जिक्र करते हुए कहा देश में 12 करोड़ शौचालय बनवाया गया जो कि सपने से भी आगे है। यह आंकड़ा कई देशों की आबादी से भी अधिक है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश में 65 सालों से हेल्थ कवरेज नहीं था। उन्होंने कहा कि अब 5 लाख तक का इलाज मुफ्त है। उन्होंने कहा कुि देश भर में 20000 अस्पताल हैं, जो एक कार्ड के माध्यम से इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गवर्नेंस को हमने अपना धर्म माना। सभी को इसका लाभ मिला।

2027 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य

उन्होंने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को लेकर कहा कि तीसरी सरकार मतबल तीन गुना ज्यादा मेहनत और तीन गुना ज्यादा रिजल्ट। आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है भारत और पीएम मोदी ने लक्ष्य बनाया है विकसित भारत 2047 का। उन्होंने कहा कि भारत को 30-40 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

अमेरिका से भी आगे निकला भारत

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज भारत विश्व को लीड कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं 9 साल अमेरिका में रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज जब वहां जाता हूं तो वहां के इंफ्रस्ट्रक्चर को देखता हूं और फिर भारत के इंफ्रस्ट्रक्चर को देखता हूं। उन्होंने कहा कि आज हम अमेरिका से भी आगे निकल चुके हैं। सिंधिया ने कहा कि आप देश का हाइवे सिस्टम देखिए ेचाहो वे दिल्ली से देहरादून हो या दिल्ली से मुंबई हो। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वो दिन दूर नहीं जब दो-तीन साल में देश के अंदर बुलेट ट्रेन चलेगी।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी