विपक्ष ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
इंडिया ब्लॉक के तमाम दिग्गज नेता रहे मौजूद
समर्थकों की जुटी भारी भीड़
INDIA Bloc Mega Rally: विपक्ष ने एक बार फिर एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली आयोजित की गई। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में आयोजित इस महारैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्ष की सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब जनसभा रामलीला मैदान में होने जा रही थी उसी समय उत्तर प्रदेश में ये कहा गया भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कि 1 करोड़ 27 लाख वोट काट दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि मुंह नुचुआ आते थे, इस इस बार वोट नुचुआ आया है, एक कोई जुमलू भी हैं। लेकिन न मुचुआ बचने वाले हैं न जुमलू बचने वाले हैं। जो लोग कह कर आये हैं कि अंगद का पैर है, वो जानते हैं जमीन ही नहीं बची तो पैर कहां रखोगे।
अखिलेश ने यूपी उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां वोटर्स को डराया गया। उत्तर प्रदेश के लोग अगर अच्छा स्वागत करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं। लोकसभा में भाजपा की थोड़ी विदाई हुई है, आगे और भी होगा। वो अपनी चंडीगढ़ चाल चलना चाहते थे लेकिन कामयाब नहीं हुए, डबल हार और डबल ज़ीरो उन्हें उत्तर प्रदेश में मिलने का काम हुआ है।
अपने भाषण में अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल का चुनाव लूटा है उन्होंने, हम इंडिया गठबंधन के लोग हार मानने वाले नहीं हैं, हमने इनकी चोरी पकड़ी है। चुनाव आयोग को भी आड़े हाथ लेते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव आयोग पता नहीं कौन सी नींद की गोली लेकर सो रहा है, लेकिन सुना है जबसे जनता जाग गई है, अब कुछ कार्रवाई कर रहे हैं।
रामलीला मैदान में मौजूद लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज रामलीला मैदान, लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है। यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सपा प्रमुख बोले कि जो लोग कभी यूपी से आए थे, वो यूपी से ही बाहर जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मुंह नुचुआ आते थे, इस इस बार वोट नुचुआ आया है, एक कोई जुमलू भी हैं। लेकिन न मुचुआ बचने वाले हैं न जुमलू बचने वाले हैं।
यूपी के पूर्व सीएम ने अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की नकदी में बड़ी हेराफेरी और चोरी का मामले पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने रामजी का धन चुराया है, जिन्होंने चढ़ावा चोरी की उनका इस बार सर्वनाश होने जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश की जनता ने सरकार को हटाने का मन बना लिया है और रामलीला मैदान से ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत होगी। इस महारैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, फारुक अब्दुल्ला, मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के लोग भी शामिल हुए।