बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन (Image- Social Media) 
दिल्ली

बांग्लादेश में हमले...हिंदुस्तान में 'शोले'! बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर हिंदू संगठनों का हल्लाबोल

Minority violence Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। दिल्ली हाई कमीशन के बाहर हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Hindu Organizations Protest: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में मंगलवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच यह विरोध दिल्ली में भी देखने को मिला है। दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही पुलिस ने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग भी की है।

वहीं, बिहार के लखीसराय शहर में भी बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में आक्रोश देखा गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के संयुक्त आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ता शहर के शहीद द्वार के पास एकत्र हुए और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। इस दौरान पूरे इलाके में जोरदार नारेबाजी हुई, जिससे माहौल गरम हो गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर 'बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या बंद करो', 'जिहादी सरकार मुर्दाबाद', 'हिंदू समाज पर अत्याचार नहीं सहेंगे' जैसे नारे लगाए।

हिंदू समुदाय को बनाया जा रहा निशाना

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश था, और नारेबाजी के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर ट्रैफिक जाम भी लग गया। बाद में पुलिस ने जाम को हटाकर रास्ते को साफ किया।

वीजा सेवाएं अगले आदेश तक बंद

दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर सोमवार को एक नोटिस भी लगाया गया था, जिसमें लिखा था कि "कुछ जरूरी कारणों से, नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन से सभी कांसुलर और वीजा सेवाएं अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।" बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा की आग में सुलग रहा है, और यह पूरी स्थिति देशभर में उथल-पुथल का कारण बन गई है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले

हादी हत्याकांड के बाद से ही बांग्लादेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। हाल के दिनों में हिंदू मंदिरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कट्टरपंथी संगठन इस अस्थिरता का फायदा उठाकर हिंदू आबादी को डरा-धमका रहे हैं।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें