रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला सबसे यंग विधायक 
दिल्ली

Haryana New Govt: कई नए- कई पुराने चेहरे के साथ बनेगी सरकार, जानिए कौन है राज्य का सबसे यंग विधायक

हरियाणा विधानसभा में इस बार कई युवा विधायक चेहरे देखने को मिलेंगे। इन चेहरों में विनेश फौगाट, रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला सहित कई नाम शामिल है। इन सभी युवा विधायकों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है।

रोजी सिन्हा

चंडीगढ़ :हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके है। चुनाव परिणामों में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि पिछले चुनाव में भाजपा को कुल 41 सीटें ही मिली थीं। कांग्रेस ने 37 सीटें अपने नाम की हैं, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। मंत्रिमंडल गठवन की भी तैयारी चल रही है वही इस बार विधानसभा में नए चेहरे दिखाए देंगे। हरियाणा की नई विधानसभआ में कई नए चेहरे नजर आएंगे तो कई पुराने चेहरे फिर से दिखाई देंगे। कई युवा पहली बार विधानसभा में पहुंचे हैं।

आइये देखते हैं हरियाणा की नई विधानसभा के सबसे युवा चेहरे कौन होंगे।

आदित्य सुरजेवाला: आदित्य सुरजेवाला नई विधानसभा के सबसे युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला होंगे। उनकी उम्र 25 साल है। कैथल सीट से आदित्य ने 8124 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 83744 मत मिले हैं। आदित्य राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे हैं।

विनेश फोगाट: विनेश फोगाट दूसरी सबसे कम उम्र की विधायक बनीं। उनकी उम्र 30 साल है। जुलाना सीट से विनेश ने 6015 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 65080 वोट मिले हैं।

अर्जुन चौटाला: अर्जुन चौटाला की उम्र 32 साल है। रानियां सीट से अर्जुन ने जीत हासिल की है। अर्जुन 4191 मतों के अंतर से जीते हैं और उन्हें कुल 43914 वोट मिले हैं। पहले, मैदान में निर्दलीय उतरे दादा चौधरी रणजीत सिंह और उनके पोते अर्जुन चौटाला के टक्कर मानी जा रही थी।

यह भी पढ़े-

यह होंगे कुछ पुराने चेहरे

अनिल विज : अनिल विज इस बार भी विधायक पद की शपथ लेंगे। वह सातवीं बार विधायक चुन कर आए हैं। भाजपा के इकलौते ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा जीत दर्ज हासिल की है।

मूलचंद शर्मा : बल्लभगढ़ से तीसरी बार जीते मूल चंद शर्मा भी विधायक दल में नजर आयेंगे। वह मनोहर लाल के दूसरे कार्यकाल और सैनी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। मंत्री के तौर पर उनकी परफार्मेंस काफी अच्छी रही है। ब्राह्मण समुदाय से आने वाले शर्मा को अहम विभाग मिल सकता है।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट