वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत, फोटो- सोशल मीडिया 
दिल्ली

'पिता की जान बच सकती थी...', सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत, बेटे ने उठाए सवाल

Delhi के धौला कुआं में सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई। बेटे नवनूर सिंह ने दावा किया कि अगर पिता को समय पर सही अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच जाती।

प्रतीक पाण्डेय

Navjot Singh Car Accident: धौला कुआं में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के बेटे नवनूर सिंह ने अस्पताल की भूमिका पर सवाल खड़े किए। नवनूर ने यह भी दावा किया कि अगर उनके पिता को समय पर सही अस्पताल ले जाया गया होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

दिल्ली के धौला कुआं फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार नवजोत सिंह, जो भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी थे, अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब से हरि नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। अचानक BMW ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

20 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाया गया

घायलों को GTB नगर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नवजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे के बाद BMW चला रही महिला और उसका पति भी घायल हो गए थे, जिन्हें उसी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दुर्घटना के बाद मृतक के बेटे नवनूर सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थल के पास AIIMS और अन्य सुपरस्पेशलिटी अस्पताल मौजूद थे, लेकिन फिर भी उनके पिता को 20 किलोमीटर दूर न्यू लाइफ अस्पताल क्यों ले जाया गया, यह बड़ा सवाल है।

कार से ठोंकने वाली लड़की का है हॉस्पिटल

उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस अस्पताल में उनके माता-पिता को भर्ती किया गया, वह उसी लड़की का है जो BMW चला रही थी। नवनूर ने बताया कि जब उनकी मां को होश आया, तो उन्होंने खुद को एक वैन में पाया और देखा कि उनके पति पीछे बेसुध पड़े थे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक सहायता सही तरीके से नहीं दी गई और समय बर्बाद किया गया। उनका दावा है कि अगर समय पर उचित इलाज मिलता, तो उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कार सवार दंपति गुरुग्राम के रहने वाले हैं। हादसे के बाद आरोपी दोनों घायल थे और उन्होंने टैक्सी लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी महिला चालक और उसके पति के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया है। साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी