दिल्ली

भूकंप के तेज झटके से फिर थर्राया दिल्ली, घरों से बाहर भागे लोग- VIDEO

Delhi Earthquake News: दिल्ली-NCR, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किया गया। यह भूकंप रिक्टर स्केल पर 4.1 की तीव्रता के साथ मापा गया।

मनोज आर्या

दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई अन्य बड़े हिस्सों में एक भूकंप महसूस किया गया है। इस भूकंप ने लोगों में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने अचानक आए भूकंप के दौरान अपने घरों से बाहर निकल गए। सुबह 9.04 बजे, कुछ सेकंड के लिए महसूस किए गए झटकों ने लोगों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया। यह भूकंप रिक्टर स्केल पर 4.1 की तीव्रता के साथ मापा गया। इस घटना ने न केवल स्थानीय निवासियों को प्रभावित किया, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी इसकी हलचल महसूस की गई। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह 9:04 बजे भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में यह झटके साफ महसूस किए गए। धरती हिलते ही लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर भागे। कई जगहों पर लोग खुले मैदानों या सड़कों पर जमा हो गए।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी कर रहे सदस्य देशों के नेताओं को संबोधित

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?