VIDEO: भोपाल से डबल है इंदौर के इस ब्रिज का भौकाल, बना दिए 90 डिग्री के दो टर्न

Indore Z Design Bridge: इंदौर में बनाए गए ओवर ब्रिज को जेड का आकार दिया गया है। जिस पर 90 डिग्री के एक नहीं बल्कि 2-2 मोड़ हैं। मध्य प्रदेश से 90 डिग्री टर्न वाले ब्रिज का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Indore Z Bridge: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया गया था। हालांकि, उद्घाटन से पहले ही इस ओवरब्रिज का डिजाइन देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। इस ब्रिज की सबसे ऊंचाई पर खतरनाक 90 डिग्री का मोड़ दिया गया था। सोशल मीडिया पर इस ब्रिज के कई मीम्स भी बने थे। अब इंदौर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। मिनी मुंबई भोपाल से दो कदम आगे निकल गई है। यहां एक ऐसा पुल बन रहा है, जिसके बारे में सुनकर आप भी अपना सिर पीट लेंगे। भोपाल के ऐशबाग के 90 डिग्री वाले पुल के बारे में आपने खूब सुना और पढ़ा होगा। अब इंदौर के पोलो ग्राउंड का नया ओवरब्रिज विवादों में घिर गया है। कहा जा रहा है कि इस ब्रिज को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि खतरनाक हादसे हो सकते हैं। इस ब्रिज को जेड का आकार दिया गया है। जिस पर 90 डिग्री के एक नहीं बल्कि दो-दो मोड़ हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com