रक्षा मंत्रालय की एएसओ नाजिया खानम की मौत सोशल मीडिया
दिल्ली

द्वारका में गर्भवती रक्षा मंत्रालय अधिकारी की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाए पति-ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप

Defence Ministry ASO Nazia Khanam Death: द्वारका में रक्षा मंत्रालय की ASO नाजिया खानम की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने पति और ससुराल पर प्रताड़ना व हत्या की आशंका जताई है।

करुणा नंद शाहवाल

Delhi ASO Nazia Khanam Death: दिल्ली के द्वारका इलाके में रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नाजिया तीन महीने की गर्भवती थीं और उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी, जिसके कारण वह गहरे तनाव में थीं।

परिजनों का दावा है कि नाजिया कई बार फोन पर अपनी परेशानियां साझा कर चुकी थीं। वहीं पुलिस के अनुसार, पति ने बताया कि दोनों के बीच विवाद हुआ था और बाद में उसने नाजिया को कमरे में लटका हुआ पाया। परिवार ने इसे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच जारी है।

11 अप्रैल को हुई थी नाजिया की शादी

रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात नाजिया खानम की शादी 11 अप्रैल 2026 को अजम अली खान से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद ससुराल में उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

पिता तवाब खान ने पुलिस को दिए बयान में पति, सास, ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 21 अगस्त की सुबह नाजिया का शव कमरे में पंखे से लटका मिला।

गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

परिवार का कहना है कि नाजिया अक्सर फोन पर घरवालों को ससुराल में हो रही प्रताड़ना के बारे में बताती थीं। आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

नाजिया ने कई बार अपने पति के व्यवहार की शिकायत भी की, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। 21 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे परिजनों को फोन कर उनकी मौत की सूचना दी गई, जबकि परिवार ने इसे संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतका के परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

नाजिया की मौत को लेकर परिजनों ने आत्महत्या के सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर जब टीम द्वारका स्थित घर पहुंची तो पति ने बताया कि दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद नाजिया कमरे में चली गई थीं। कुछ देर बाद दरवाजा खुलने पर वह खिड़की से लटकी हुई मिलीं।

पिता ने दामाद को ठहराया जिम्मेदार

पुलिस ने बताया कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने नाजिया के पिता तवाब खान और भाई के बयान दर्ज किए गए हैं। तवाब खान ने अपने बयान में दामाद अजम अली खान को बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने और सभी सबूत सुरक्षित रखने की भी मांग की है।

नाजिया तीन महीने की गर्भवती थीं

गौरतलब है कि नाजिया की शादी को महज चार महीने हुए थे और वह तीन महीने की गर्भवती थीं। ऐसे में उनकी मौत की परिस्थितियों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार