DUSU सचिव दीपिका झा ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़, फोटो- सोशल मीडिया 
दिल्ली

DUSU सचिव दीपिका झा ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़, पुलिस की मौजूदगी में इस्तीफा देने पर किया मजबूर

दिल्ली यूनिवर्सिटी के आंबेडकर कॉलेज में डूसू सचिव दीपिका झा और एबीवीपी सदस्यों ने प्रोफेसर सुजीत कुमार पर हमला किया। उन्हें थप्पड़ मारा गया और पुलिस की उपस्थिति में इस्तीफा देने को मजबूर किया गया।

प्रतीक पाण्डेय

DUSU Joint Secretary Deepika Jha Slapped Professor: दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव आंबेडकर कॉलेज में गुरुवार को एक शिक्षक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। कॉलेज के प्रोफेसर सुजीत कुमार ने दावा किया है कि डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका झा ने उन्हें थप्पड़ मारा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने उन पर हमला किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है।

डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज के प्रोफेसर और कॉलेज की अनुशासन समिति के संयोजक सुजीत कुमार ने शुक्रवार (17 अक्टूबर 2025) को एक गंभीर दावा किया है। कुमार ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में प्रिंसिपल के कार्यालय के अंदर डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका झा और एबीवीपी के सदस्यों ने उन पर हमला किया।

थप्पड़कांड के बाद क्या बोले प्रोफेसर

प्रोफेसर कुमार ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि दीपिका झा ने उन्हें थप्पड़ मारा। इस घटना का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें पुलिस की मौजूदगी में छात्रों का एक ग्रुप शिक्षक पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।

प्रोफेसर कुमार ने घटना के पीछे के संदर्भ को समझाते हुए कहा कि यह हमला हाल ही में छात्र समूहों के बीच हुई झड़प पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई एक बैठक के दौरान हुआ था। उन्होंने बताया कि उनके कॉलेज में नए छात्रों के लिए एक समारोह था। प्रिंसिपल ने कुलपति कार्यालय जाते समय उन्हें कार्यभार सौंपा था। समारोह के दौरान, कुछ छात्रों ने कॉलेज के निर्वाचित अध्यक्ष की पिटाई कर दी थी।

दीपिका नाम की छात्रा ने मारा थप्पड़

प्रोफेसर कुमार ने शिकायत मिलने पर छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे उनके सामने ही फिर से लड़ने लगे। इस दौरान, राकेश यादव नाम के एक शिक्षक ने कथित तौर पर एबीवीपी से जुड़े छात्रों का पक्ष लेना शुरू कर दिया था। कुमार ने आगे बताया कि जब वह कई छात्रों से घिरे हुए थे, तो पुलिस ने आकर उन्हें बचाया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल के ऑफिस में, हमलावरों ने उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया। कुमार ने बताया, "उन्होंने मुझ पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया और मैंने इस्तीफा दे दिया"। इसके बाद, दीपिका नाम की एक छात्रा ने उन्हें थप्पड़ मारा, जैसा कि वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने किया जांच समिति का गठन

इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने त्वरित कार्रवाई की है। DU ने बी. आर. अंबेडकर कॉलेज में एक संकाय सदस्य पर डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका झा द्वारा किए गए कथित शारीरिक हमले की घटना की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया है। यह समिति 6 सदस्यीय है, जिसकी अध्यक्षता प्राणि विज्ञान विभाग की प्रोफेसर नीता सहगल करेंगी। कमेटी को जल्द से जल्द मामले की जांच करके अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन