डॉ. परवेज का अयोध्या से 15 साल पुराना कनेक्शन, फोटो- सोशल मीडिया 
दिल्ली

Delhi Blast Case: डॉ. परवेज का अयोध्या से 15 साल पुराना कनेक्शन, NIA करेगी एक और हॉस्पिटल की पड़ताल

Delhi Blast UP Connection: दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार डॉ. परवेज अंसारी के दस्तावेजों में 2010 का अयोध्या लिंक सामने आया है। NIA इस आतंकी मॉड्यूल के यूपी कनेक्शन की जांच कर रही है।

प्रतीक पाण्डेय

Delhi Blast Latest Update: दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच का दायरा अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज की गिरफ्तारी के बाद NIA जल्द ही अयोध्या का दौरा कर सकती है। जांच दल आतंकी मॉड्यूल के हर पहलू को खंगाल रहा है।

दिल्ली ब्लास्ट की सघन जांच करते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अब उत्तर प्रदेश से जुड़े तमाम पहलुओं पर पड़ताल तेज कर दी है। डॉ. परवेज अंसारी के दस्तावेजों की छानबीन में NIA को उसके अयोध्या से जुड़े होने का महत्वपूर्ण लिंक मिला है।

अयोध्या के एक अस्पताल में शुरू की थी इंटर्नशिप

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, परवेज ने साल 2010 में अयोध्या के एक अस्पताल में इंटर्नशिप शुरू की थी। चूंकि वह अयोध्या की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है, इसलिए NIA की टीम वहां जाकर गहन पड़ताल करेगी। जांच एजेंसी इस पूरे आतंकी मॉड्यूल के हर पहलू पर ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण सुराग छूट न जाए। गौरतलब है कि परवेज अंसारी, फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई डॉ. शाहीन का सगा छोटा भाई है। सूत्रों के अनुसार, वह डॉ. शाहीन का करीबी था, और दोनों के बीच अक्सर बातचीत हुआ करती थी।

कानपुर और लखनऊ से शैक्षणिक रिकॉर्ड की जांच

परवेज का शुरुआती शैक्षणिक रिकॉर्ड भी यूपी से जुड़ा हुआ है। उसने लखनऊ के अमीरुद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज से वर्ष 1999 में 10वीं और 2001 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद, उसका चयन सीपीएमटी के जरिए एमबीबीएस के लिए हुआ, और उसने 2004 में राजधानी के इरा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लिया।

दूसरी तरफ, इस मामले की जांच में एटीएस (ATS) भी सक्रिय है और उसने लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज के डॉ. निसार से पूछताछ की है। डॉ. निसार ने कानपुर के जीवीएसएम मेडिकल कॉलेज से डिग्री प्राप्त की थी। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि डॉ. परवेज अंसारी ने भी इसी मेडिकल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

सूत्रों के हवाले से, एटीएस ने डॉ. निसार से परवेज और उसके करीबी दोस्तों के बारे में जानकारी मांगी है। इसके मद्देनजर, एटीएस अब साल 2013-14 में कानपुर के जीवीएसएम मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने वाले सभी डॉक्टरों से संपर्क कर रही है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह