ई-रिक्शा चार्जिंग पाइंट में आग सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
दिल्ली

दिल्ली के विश्वास नगर में ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर लगी आग, 4 लोगों की मौत और 2 घायल

Delhi Shahdara Fire: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर की गली नंबर 11 में रविवार तड़के ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

प्रिया जैस

Highlights:

  • दिल्ली के विश्वास नगर में ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर सुबह करीब 4 बजे आग लगी।

  • हादसे में 4 लोगों की मौत हुई, जबकि 2 घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

  • आग के समय मौके पर 6 लोग सो रहे थे, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Delhi Vishwas Nagar E Rickshaw Charging Point Fire: दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर में ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हुए। हादसे के समय 6 लोग वहां सो रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत विश्वास नगर में, सुबह करीब 4 बजे ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर आग लगी। यह आग इतनी भीषण थी, कि वहां मौजूद लोगों भागने का भी मौका नहीं मिला और चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य घायल हो गए।

घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया

आग लगने के समय वहां छह लोग सो रहे थे। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घायलों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

दिल्ली के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4:20 बजे फर्श बाजार थाने में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर जाकर जांच करने पर पता चला कि यह घटना शाहदरा के विश्वास नगर की गली नंबर 11 में हुई है। मौके पर चार लोगों की मौत हो गई है, और बाकी दो लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर है, और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की सौगात, परिसीमन पर जारी रहेगा घमासान, जानें आज क्या होगा खास?

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बंगाल की खाड़ी में 3 दिन का NOTAM जारी; क्या भारत अग्नि-6 का करेगा परीक्षण?

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!