ट्रैफिक चालान (सौजन्य-IANS) 
दिल्ली

चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज

Delhi Traffic Police: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अवैध पार्किंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने 2000 से ज्यादा केस दर्ज किए हैं।

प्रिया जैस

Delhi Traffic Police Action Against Violations: देश की राजधानी दिल्ली में सड़क नियमों को तोड़ने वालों पर गाज गिरी है। ट्रैफिक पुलिस ने इसा साल सड़क सुरक्षा नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। गलत दिशा में गाड़ी चलाने और अवैध पार्किंग जैसे और जाम हादसों के प्रमुख कारणों पर विशेष फोकस करते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि 25 जून तक ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में 3.42 लाख से अधिक चालान काटे हैं। पिछले साल यह आंकड़ा करीब 1.72 लाख था।

दिल्ली पुलिस मे 2033 मामलों में दर्ज की FIR

इस श्रेणी में कार्रवाई में लगभग 98 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गलत दिशा में वाहन चलाना हादसों का बड़ा कारण बनता है, इसलिए इसे रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस बार अभियान की खास बात यह भी रही कि गंभीर मामलों में कार्रवाई केवल चालान तक सीमित नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने के 2,033 मामलों में FIR भी दर्ज की है और संबंधित चालकों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी की। दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत साफ संदेश दिया है कि दूसरों की जान को जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने अभियान में अवैध पार्किंग के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की। 25 जून तक 10.62 लाख से अधिक चालान अवैध पार्किंग के लिए किए गए, जो कि पिछले साल की तुलना में 36.5 प्रतिशत अधिक हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे अवैध रूप से पार्किंग करना यातायात को बाधित करता है, जिससे ट्रैफिक जाम की भी समस्या भी खड़ी हो जाती है। साथ ही आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही को भी प्रभावित करती हैं।

रेंज वाइज डेटा

रेंज-वाइज डेटा के हिसाब से, ईस्टर्न रेंज सबसे आगे रही। यहां गलत दिशा में गाड़ी चलाने के खिलाफ कार्रवाई में 189 प्रतिशत और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई में 103 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, सेंट्रल, नॉर्दर्न और नई दिल्ली रेंज में भी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए रिकॉर्ड संख्या में चालान काटे गए।

अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अगला निशाना बिना हेलमेट के वाहन चालक होंगे। इसके साथ ही एक बाइक पर तीन सवारी करने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस अब इस विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर