Delhi Police Kanwar Yatra Fraffic Advisory: सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली में 'बम-बम भोले' की गूंज सुनाई देने लगी है। कांवड़ यात्रा 2026 के आगाज के साथ ही लाखों शिवभक्तों (कांवड़ियों) के दिल्ली से गुजरने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि आम जनता को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। यदि आप आज ऑफिस, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट के लिए निकल रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि आपको भारी जाम और रास्तों के डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कांवड़ियों की भारी आवाजाही और सड़कों के किनारे बने अस्थाई कांवड़ शिविरों की वजह से शहर के कई मुख्य मार्ग प्रभावित रहेंगे। विशेष रूप से नजफगढ़ फिरनी रोड, रोहतक रोड, पंखा रोड, देव प्रकाश शास्त्री मार्ग, नांगलोई-नजफगढ़ रोड और आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक की गति काफी धीमी रह सकती है और यहां लंबे जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस ने आम वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे इन रास्तों के बजाय वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें।
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने पैदल कांवड़ियों के लिए कुछ खास रूट निर्धारित किए हैं:
अगर आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे हैं, तो पुलिस ने विशेष हिदायत दी है कि भीड़भाड़ से बचने के लिए अजमेरी गेट की बजाय पहाड़गंज वाले रास्ते का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, यात्रियों से अपील की गई है कि वे जितना संभव हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट (जैसे मेट्रो) का उपयोग करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।
यह भी पढ़ें असम में बाढ़ से मौत का आंकड़ा बढ़कर 78, अमित शाह ने CM सरमा से की बात; प्रभावित परिवारों को ₹15,000 का ऐलान
पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़क किनारे वाहन कतई खड़े न करें, क्योंकि इससे जाम और गंभीर हो सकता है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुगम यात्रा के लिए समय से पहले घर से निकलना और ट्रैफिक अपडेट्स पर नजर रखना ही समझदारी होगी।