गाय के साथ बकरीद पोस्ट शेयर कर फंसी आरफा  
दिल्ली

गाय के साथ बकरीद पोस्ट शेयर कर फंसी आरफा, लोगों ने याद दिलाया नूपुर शर्मा का केस

भाजपा नेता नूपुर शर्मा की मांग को लेकर मोर्चा खोलने वाली दिल्ली की वकील आरफा खानम विवाद में फंस गई हैं। उन्होंने बकरीद पर एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। इसे लेकर लोग अब उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अक्षय साहू

नई दिल्ली: पैग़बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा नेता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करने वाली सोशल एक्टिविस्ट आरफा खानम एक बार फिर विवादों में फसती नजर आ रही हैं। आरफा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बकरीद की बधाई देते हुए एक विवादित पोस्ट किया था। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो गईं और वो लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली की सोशल एक्टिविस्ट आरफा खानम ने बकरीद के मौके पर बधाई देते हुए गाय से जुड़ा एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो गईं और लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद आरफा ने विवाद बढ़ता देख अपना पोस्ट डिलीट कर लिया और माफी मांग ली। हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और लोगों ने कहा कि ये वही आरफा हैं जिन्हें नूपुर शर्मा की माफी नहीं गिरफ्तारी चाहिए थी। और आज किस मुंह से अपने लिए माफी मांग रही हैं।

क्या था विवादित पोस्ट?

आरफा खानम ने बकरीद पर बधाई देते हुए एक पोस्ट किया था जिसमें एक मुस्लिम लड़का गाय ले जाता हुआ नजर आ रहा था। इस दृश्य को बकरीद की शुभकामना के रूप में साझा किया गया था, लेकिन कई लोगों ने इसे हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। हालांकि यह पोस्ट अब हटा दी गई है, इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए हैं और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

कई यूज़र्स ने इस मामले की तुलना हाल ही में हुए शर्मिष्ठा पनोली प्रकरण से की है, जिसमें एक युवती को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर शर्मिष्ठा को जेल भेजा जा सकता है, तो आरफा खानम पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? एक यूज़र ने लिखा, धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम जरूरी हैं, फिर चाहे वे किसी भी समुदाय या राजनीतिक विचारधारा से जुड़े हों।

विवाद बढ़ने पर मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद आरफा खानम ने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, "मेरा इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का बिल्कुल नहीं था। जैसे ही मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ, मैंने वह पोस्ट तुरंत हटा दी। मैं सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करती हूं। आइए हम सभी मिलकर शांति और सौहार्द को आगे बढ़ाएं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला