-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Madrasi Camp Demolition Cm Rekha Gupta Statement On Court Order Aap Controversy
बुलडोजर एक्शन पर CM रेखा ने तोड़ी चुप्पी, AAP नेताओं को लपेटे में लेकर कहा- सब कुछ कोर्ट के आदेश पर हुआ
- Written By: सौरभ शर्मा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मद्रासी कैंप में ध्वस्तीकरण कोर्ट के आदेश पर हुआ, उन्होंने कहा लोगों को पहले से ही मकान दिए जा चुके है। CM ने AAP पर सवाल उठाया कि यदि जानहानि होती तो इस स्थिति में जिम्मेदार कौन होगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के मद्रासी कैंप में हुई बुलडोजर कार्रवाई ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ किया कि यह कार्रवाई अदालत के स्पष्ट निर्देशों के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि बारापुला नाले की सफाई और संभावित बाढ़ से राजधानी को बचाने के लिए झुग्गी हटाने का आदेश चार बार कोर्ट द्वारा दिया गया था। साथ ही कहा कि वहां रहने वाले लोगों को पहले से ही मकान आवंटित किए जा चुके हैं। सरकार किसी भी हाल में कोर्ट की अवमानना नहीं कर सकती।
सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि झुग्गियों को हटाने की प्रक्रिया सिर्फ मद्रासी कैंप तक सीमित नहीं थी। दिल्ली के अन्य हिस्सों, जैसे रेलवे कॉलोनी में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वो इस पूरे मामले को बेवजह राजनीतिक रंग दे रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर इस तरह की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में कोई जान जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, ये सवाल आप नेताओं को खुद से पूछना चाहिए।
कोर्ट के आदेश पर ही हुई कार्रवाई
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जोर देकर कहा कि सरकार या प्रशासन अदालत के आदेशों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। बारापुला नाले की सफाई के लिए बार-बार झुग्गी हटाने के निर्देश दिए गए थे, ताकि बाढ़ जैसे हालात दोबारा न बनें। इसीलिए मद्रासी कैंप को खाली कराया गया और वहां रहने वालों को पहले से आवंटित मकानों में शिफ्ट किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
राजनीतिकरण पर सख्त प्रतिक्रिया
सीएम ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि इस मुद्दे को जानबूझकर तूल दिया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि अगर किसी जान का नुकसान हुआ तो क्या विपक्षी नेता उसकी जिम्मेदारी लेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार राजधानी के कल्याण के लिए 700 करोड़ रुपये के विकास कार्य कर रही है, जो पूर्ववर्ती सरकारें नहीं कर सकीं। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के मद्रासी कैंप में बनी झुग्गी बस्तियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया था, इस मामले पर अभी निरंतर सत्ता पक्ष पर विपक्ष हमलावर है।
Madrasi camp demolition cm rekha gupta statement on court order aap controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Jul 02, 2026 | 05:02 PMउफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMमुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














