अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा पर बोला हमला सोर्स- IANS
दिल्ली

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Arvind Kejriwal Attacked Pravesh Verma: दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ कांड पर राजनीति गरमाई। आप प्रमुख केजरीवाल ने PWD मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की NCR।

करुणा नंद शाहवाल

AAP BJP Controversy Delhi Road Inspection: दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा तिलक नगर इलाके में एक युवक को थप्पड़ मारने की घटना के बाद राजधानी में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने विकासपुरी पहुंचकर नव-निर्मित सड़क की खराब गुणवत्ता पर कड़ा ऐतराज जताया और आरोप लगाया कि हाथ लगाते ही सड़क उखड़ रही है। केजरीवाल ने घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए PWD मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने, जनता से माफी मांगने और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को जेल भेजने की मांग की है।

दूसरी ओर, इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज कर ली है। वहीं मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने आवेश में आकर यह कदम उठाया। इसके अलावा PWD इंजीनियरों ने भी आप विधायक जरनैल सिंह पर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस जांच जारी है।

विकासपुरी की सड़क पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली के विकासपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने एक हालिया बनी सड़क का निरीक्षण करते हुए उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए। केजरीवाल ने दावा किया कि सड़क को हाथ से ही उखाड़ा जा सकता है और दिल्ली में उन्होंने पहले इस तरह की सड़क नहीं देखी है।

उन्होंने कहा कि ऐसी खराब सड़कों की खबरें आमतौर पर देश के दूरदराज के इलाकों से सुनने को मिलती थीं। केजरीवाल ने अपने बयान में अपनी पिछली सरकार का भी जिक्र किया और कहा कि उस दौरान बनाई गई सड़कों के लिए पांच साल की गारंटी होती थी। उन्होंने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।

प्रवेश वर्मा को बर्खास्त करने की मांग

रविवार की घटना का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति को जनता से माफी मांगनी चाहिए और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए।

इस बीच, वीडियो बना रहे एक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने के मामले को लेकर AAP कार्यकर्ताओं ने विकासपुरी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह अपनी टीम के साथ थाने में DCP से मिले और प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की।

पुलिस ने दर्ज की NCR

AAP कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में NCR (Non-Cognizable Report) दर्ज की है। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी।

वहीं, PWD के इंजीनियरों की ओर से AAP विधायक जनरल सिंह के खिलाफ भी शिकायत दी गई है। शिकायत में इंजीनियरों ने कथित तौर पर डराने-धमकाने और पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। पुलिस इस शिकायत की भी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?