Delhi Records Lowest Minimum Temperature: देश के कई हिस्सों में इन दिनों बाढ़-बारिश ने तबाही मचाई है। इस बीच राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 2008 के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर महीने में यह सबसे कम न्यूनतम तापमान था। IMD के आंकड़ों के अनुसार, 2001 के बाद से सितंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 सितंबर, 2008 को 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि तीसरा सबसे कम तापमान 19 सितंबर, 2024 को 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
29 और 30 सितंबर, 2000 को तापमान इससे भी कम था, जब शहर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 20.6 और 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में भी रविवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अन्य मौसम केंद्रों में, पालम में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.8 डिग्री कम) दर्ज किया गया
लोधी रोड पर 20.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6 डिग्री कम) दर्ज किया गया।
रिज में तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 6 डिग्री कम) और
आयानगर में 20.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2 डिग्री कम) दर्ज किया गया।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह 8:30 बजे तक मौसम केंद्रों पर कुल बारिश पालम में 1 मिमी, रिज में 0.2 मिमी और अयानगर में 0.7 मिमी दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग और लोदी रोड पर बहुत कम बारिश दर्ज की गई।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 62 था, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग के अनुसरा आज उत्तर-पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। तो वहीं मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, कोंकण, गोवा और ओडिशा में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।IMD के अनुसार म्यांमार के तटीय इलाकों में बना गहरा दबाव पिछले 6 घंटों में 28 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है।