दुष्कर्म मामला सौजन्य-सोशल मीडिया
दिल्ली

दिल्ली के प्रीत विहार कैफे में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Preet Vihar Gang Rape Case: दिल्ली के प्रीत विहार स्थित कैफे में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप का आरोप लगा है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • दिल्ली के प्रीत विहार स्थित कैफे में पार्टी के बाद 22 वर्षीय युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाया।

  • पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • रिपोर्ट के मुताबिक, कुल छह आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज है और तीन आरोपी फरार बताए गए हैं।

Delhi Gang Rape Case: दिल्ली में एक 22 साल की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल है। लेटनाइट पार्टी के बाद घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार इलाके में 22 साल की एक महिला के कथित गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?

कल रात कुल आठ लोग प्रीत विहार के एक कैफे में गए थे। कैफे रात 11:30 बजे बंद हो गया था। लेकिन उनमें से एक के पास कैफे की चाबी थी, इसलिए उन्होंने कैफे खोलकर पार्टी की। उन्होंने शराब पी और तड़के करीब 3:30 बजे वहां से निकले।

तीन आरोपी गिरफ्तार

कैफे से निकलने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर उस महिला के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है...

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार