दिल्ली-मुंबई टेरर मॉड्यूल के आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया (फोटो सोर्स- आईएएनएस) 
दिल्ली

कड़ी सुरक्षा में पटियाला हाउस कोर्ट पेश किए गए ISI के 4 मोहरे, दिल्ली-मुंबई को दहलाने की थी खौफनाक साजिश

Dawood Ibrahim Connection: दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई बड़े शहरों को दहलाने की साजिश रचने वाले ISI से जुड़े 4 आतंकियों को पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

अमन मौर्या

Delhi Police Special Cell ISI Terror Module: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद इन आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट मे पेश किया गया। आरोप है कि ये संदिग्ध आतंकी देश की राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे।

इनका मकसद दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी दिल्ली, मुंबई और पंजाब से हैं। कुछ लोग विदेशी भी हैं। पकड़े गए लोगों का मुंबई अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन सामने आया है।

ISI के इशारे पर रचे साजिश

सभी गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में हमला करने की साजिश रच रहे थे। कोर्ट में जिन आतंकियों के पेश किया गया, उनके नाम आंग कामी लामा (काठमांडू निवासी), हरविंदर सिंह (लुधियाना निवासी), गगनदीप सिंह (लुधियाना निवासी) और मंजीत सिंह (लुधियाना निवासी) शामिल हैं। इससे पहले आरोपियों हरविंदर सिंह, मनजीत सिंह, गगनदीप सिंह और अंग कामी लामा को 30 मई को अदालत में पेश किया गया था, जहां उन्हें आगे की पूछताछ के लिए सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन

इन चारों को दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने एक कथित पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के संबंध में गिरफ्तार किया था। जांचकर्ताओं का दावा है कि इनके दाऊद इब्राहिम के डी-कंपनी नेटवर्क से संबंध थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों और संचालकों के निर्देश पर काम कर रहे थे।

खतरनाक हथियार हुए बरामद

दिल्ली और कई उत्तरी राज्यों में चलाए गए समन्वित अभियानों के दौरान जांचकर्ताओं ने संदिग्धों से भारी मात्रा में पाकिस्तान निर्मित हथगोले, ग्लॉक पिस्तौल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किया था। अब तक की जांच के अनुसार, आतंकी मॉड्यूल ने कथित तौर पर दिल्ली, मुंबई और पंजाब के विभिन्न स्थानों जैसे प्रमुख शहरों में सरकारी प्रतिष्ठानों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों सहित कई संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी।

एजेंसी इनपुट के साथ...

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह