बंगाल सरकार में मंत्रियों को मिला विभाग, CM सुवेंदु ने अपने पास रखा यह सबसे बड़ा मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट

West Bengal Cabinet Portfolio: बंगाल में सुवेंदु सरकार ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। CM सुवेंदु अधिकारी ने अपने पास गृह समेत कई अहम विभाग रखे हैं।
Portfolios allocated to ministers in the Bengal government; CM Suvendu retains this major ministry—see the full list.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (फोटो सोर्स- आईएएनएस)
Published on
Updated on

Suvendu Adhikari Cabinet Ministers List: पश्चिम बंगाल सरकार में आज विभागों का बंटवारा हो गया है। 1 जून को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद प्रदेश सरकार ने 35 मंत्रियों को आधिकारिक रूप से विभाग सौंप दिया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष को पंचायत, ग्रामीण विकास और कृषि विपणन की जिम्मेदारी दी गई है।

अहम विभाग CM सुवेंदु के पास

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। इसके अलावा पहाड़ी मामले, भूमि और भूमि सुधार, शरणार्थी राहत और पुनर्वास, बिजली, सूचना और सांस्कृतिक मामले, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार, और अन्य बिना आवंटित विभाग स्वयं मुख्यमंत्री ही संभालेंगे।

स्वप्न दास को वित्त विभाग

वरिष्ठ भाजपा नेता स्वप्न दासगुप्ता को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, TMC छोड़ BJP में शामिल हुए वरिष्ठ नेता तापस रॉय को उद्योग एवं वाणिज्य, सार्वजनिक उद्यम और औद्योगिक पुनर्निर्माण, गैर-पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग मिला है।

अग्निमित्रा पॉल को शहरी और शंकर घोष को पर्यटन विभाग

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल को शहरी विकास के साथ-साथ नगरपालिका मामले की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा शंकर घोष को संसदीय कार्य और पर्यटन विभाग मिला है और मनोज उरांव को वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

दो मंत्री देखेंगे शिक्षा विभाग

बंगाल सरकार ने शिक्षा विभाग को दो हिस्सों में बांटा है। स्कूली शिक्षा विभाग दीपक बर्मन को मिला है। इसके अलावा दीपक को आवास और MSME विभाग की जिम्मेदारी भी मिली है। वहीं, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग जगन्नाथ चटर्जी को दिया गया है। निशिथ प्रमाणिक उत्तर बंगाल विकास विभाग और जल संसाधन जांच एवं विकास विभाग का नेतृत्व करेंगे।

तापस रॉय को उद्योग, वाणिज्य और उद्यम; सार्वजनिक उद्यम और औद्योगिक पुनर्निर्माण; गैर-पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा औरअरूप कुमार दास को सिंचाई और जलमार्ग मिला है।

खत्म हुईं अटकलें

4 मई को भाजपा, राज्य के 294 में से 207 सीटें जीतकर पहली बार सत्ता में आई। 9 मई को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी समेत पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके बाद एक जून को पहला कैबिनेट विस्तार किया गया। कैबिनेट विस्तार में 35 मंत्री शामिल किए गए। शपथ ग्रहण के बाद से ही मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं चल रहीं थीं। अब आधिकारिक घोषणा के साथ ही इसपर विराम लग गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com