रामलीला मैदान सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो
दिल्ली

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

Ramlila Maidan Rules Changed: दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रमों के लिए नया SOP ड्राफ्ट तैयार किया है। अब रैलियों का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक तय किया गया है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच होगी।

  • मैदान की अधिकतम क्षमता 50,000 लोगों की तय।

  • ट्रैफिक जाम और जनता की असुविधा को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम।

Ramlila Maidan New SOP: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, रैलियां और जनसभाएं आयोजित करने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रमों के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की है।

इस प्रस्तावित ड्राफ्ट में भीड़ की संख्या, समय, अनुमति और सुरक्षा से जुड़ी कई सख्त शर्तें शामिल हैं। नए नियमों के अनुसार, रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन और रैलियां केवल सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच ही की जा सकेंगी।

इस समय के बाद किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन, रैली या जनसभा की अनुमति नहीं होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आसपास के इलाकों में ट्रैफिक और आम लोगों की दिनचर्या में कोई बाधा न आए।

मैदान में 50,000 लोगों की क्षमता तय

दिल्ली पुलिस के ड्राफ्ट में मैदान की अधिकतम क्षमता 50,000 लोगों की तय की गई है। किसी भी स्थिति में इससे अधिक भीड़ की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, किसी कार्यक्रम में कितने लोग शामिल हो सकते हैं, यह सक्षम अधिकारी तय करेंगे।

वे कार्यक्रम के प्रकार, आने वाली संभावित भीड़ और सुरक्षा इंतजामों के आधार पर यह संख्या निर्धारित करेंगे। अगर बड़ी भीड़ आने की संभावना हो, तो अनुमति में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को सीमित किया जा सकता है।

10 दिन पहले देना होगा आवेदन

आयोजकों के लिए आवेदन प्रक्रिया को भी और अधिक सख्त बना दिया गया है। आयोजकों को कार्यक्रम से कम से कम 10 दिन पहले अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन के साथ नगर निगम (MCD) द्वारा जारी 'स्थान उपलब्धता प्रमाण पत्र' लगाना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

ट्रैफिक और पार्किंग प्रबंधन को लेकर भी नई शर्तें जोड़ी गई हैं। इन व्यवस्थाओं को संभालने के लिए आयोजकों को पुलिस के साथ तालमेल बिठाना होगा। ड्राफ्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी स्थिति में सड़कों, फुटपाथों और आपातकालीन रास्तों को अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान एम्बुलेंस, दमकल गाड़ियों और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता हमेशा खुला रहना चाहिए।

रामलीला मैदान के लिए नया ड्राफ्ट

प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस का नया ड्राफ्टमुख्य नियम
समयसुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
अधिकतम भीड़50,000 लोग (सुरक्षा के आधार पर कम भी संभव)
आवेदन समयकार्यक्रम से कम से कम 10 दिन पहले
अनिवार्य दस्तावेजMCD का वेन्यू अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट
ट्रैफिक व पार्किंगआयोजक और पुलिस मिलकर व्यवस्था करेंगे
इमरजेंसी रास्तासड़क, फुटपाथ, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड का रास्ता खुला रहेगा
वर्तमान स्थितिड्राफ्ट अभी प्रस्तावित है (विभागों की राय के बाद लागू होगा)

प्रदर्शन और आम जनता की सुविधा के बीच संतुलन

रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक और संवेदनशील जगह है। यहां अक्सर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होते हैं, जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था हो जाती है। इस नई SOP का उद्देश्य विरोध करने के अधिकार और आम जनता की सुविधा के बीच एक संतुलन बनाना है।

फिलहाल, यह एक प्रस्तावित ड्राफ्ट है। संबंधित विभागों से राय लेने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। एक बार लागू हो जाने पर, रामलीला मैदान में पूर्व अनुमति लिए बिना और तय शर्तों का पालन किए बिना कोई विरोध-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी।

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे, फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत