दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
दिल्ली

बारिश ने थाम दी दिल्ली-NCR की रफ्तार! सड़कों पर पानी ही पानी, 3 घंटे का रेड अलर्ट जारी

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में पहली मानसूनी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। संगम विहार और नोएडा में भारी जलभराव के बीच गाड़ियां पानी में डूब गई हैं, जबकि कई मार्गों पर भीषण जाम लगा है।

अमन उपाध्याय

Heavy Rain In Delhi: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई तेज बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। कुछ ही घंटों की झमाझम बारिश से सड़कें 'दरिया' में तब्दील हो गई हैं, जिससे दिल्ली और आसपास के शहरों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली में अगले 3 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

संगम विहार और बुराड़ी में बिगड़े हालात

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां सड़कें तालाब बन गई हैं और दुपहिया वाहन पानी में आधे से ज्यादा डूब गए हैं। लोगों को सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, बुराड़ी क्षेत्र की मुख्य सड़क पानी में पूरी तरह डूब गई है।

सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव की वजह से दोपहिया वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो रहे हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नोएडा में ड्रेनेज सिस्टम फेल

नोएडा में भी भारी बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। सेक्टर-100, सेक्टर-99, सेक्टर-37 अंडरपास और बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सड़कें पानी से लबालब हैं। भारी जलभराव के कारण कई वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सर्फाबाद और बरौला जैसे गांवों और कॉलोनियों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

इन मार्गों पर लगा घंटों लंबा जाम

बारिश के कारण दिल्ली के पॉश इलाकों और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों का भी बुरा हाल है। जनपथ, भारत मंडपम, बाराखंबा रोड और शंकर विहार जैसे इलाकों में भारी जलभराव की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है। शंकर विहार से सामने आए वीडियो में वाहनों का हुजूम रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है और सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है।

चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक

मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी कुदरत का कहर जारी है। उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलन और 'फ्लैश फ्लड' के खतरे को देखते हुए चारधाम यात्रा पर दो दिनों के लिए रोक लगा दी गई है,। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला