बचाव अभियान जारी सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
दिल्ली

दिल्ली के नांगलोई विहार में सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF और BSF की टीम

Delhi Sewer Accident: दिल्ली के नांगलोई विहार में दास गार्डन कॉलोनी के पास 4 साल का बच्चा सीवर में गिर गया। NDRF, BSF, पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तलाश में जुटी हैं।

प्रिया जैस

Highlights:

  • नांगलोई विहार इलाके में दास गार्डन कॉलोनी के पास बड़ा हादसा।

  • एक सीवर में 4 साल का बच्चा गिर गया।

  • NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमें रेस्क्यू में जुटी।

Nangli Vihar Rescue Operation: दिल्ली के नांगलोई विहार इलाके में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। नांगलोई विहार इलाके में दास गार्डन कॉलोनी के पास एक सीवर में 4 साल का बच्चा गिर गया। इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। बच्चे के गिरने के बाद, बचाव अभियान जारी है।

हालांकि, घंटों बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला है। बाहरी दिल्ली के नांगलोई विहार इलाके में दास गार्डन कॉलोनी के पास एक सीवर में गिरे 4 साल के बच्चे की तलाश जारी है। NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमें इस खोज अभियान में जुटी हुई हैं।

मां के साथ खेल रहा था बच्चा

दमकल विभाग को इस घटना की जानकारी 9.45 बजे मिली। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस की टीम को यहां तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 4 साल का बच्चा यहां अपनी मां के साथ खेल रहा था, तभी यहां मौजूद के एक खुले सीवर में वह गिर गया। बच्चे की तलाश अभी जारी है। फिलहाल, उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

लापता बच्चे के पिता का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस बीच, लापता बच्चे के पिता खुर्शीद आलम ने बताया, "मेरे बेटे का नाम इमरान है। वह पार्क में खेलने आया था और शौच के लिए सीवर के पास गया। सीवर खुला हुआ था, और वह उसमें गिर गया। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।"

इसके अलावा, SDM रजत मल्होत्रा ​​भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें मासूम बच्चे को बचाने के लिए की जा रही कोशिशें साफ देखी जा सकती हैं।

कश्मीर घूमने गए पर्यटकों के साथ हादसा, गांदरबल में 60 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 18 घायल; 6 की हालत गंभीर

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई