फोटो- AI 
दिल्ली

दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग, पति-पत्नी और 10 साल की मासूम की जलकर मौत, इलाके में मातम

DMRC Staff Quarter Fire: दिल्ली के आदर्श नगर स्थित डीएमआरसी स्टाफ क्वार्टर की पांचवीं मंजिल पर देर रात भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जांच जारी है।

प्रतीक पाण्डेय

Delhi Metro Staff Quarter Fire: देश की राजधानी के आदर्श नगर इलाके में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर की एक मंजिल आग की लपटों में घिर गई। इस दर्दनाक हादसे ने 42 वर्षीय अजय, उनकी पत्नी और मासूम बेटी की जान ले ली। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित डीएमआरसी (DMRC) क्वार्टर में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें रात करीब 2:39 बजे क्वार्टर के एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आग की विभीषिका को देखते हुए तुरंत दमकल की 6 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक इसकी लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

पांचवीं मंजिल पर घर बना 'चिता'

दमकल विभाग ने बताया कि आग दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर के बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी थी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आग की शुरुआत घर के घरेलू सामानों से हुई और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। जब दमकल की टीम कड़ी मशक्कत के बाद कमरे के भीतर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा दिल दहला देने वाला था। घर के अंदर तीन लोगों के शव पूरी तरह से जली हुई हालत में बरामद हुए। परिवार को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और नींद में ही वे आग के आगोश में समा गए।

एक ही झटके में खत्म हो गया हंसता-खेलता परिवार

इस अग्निकांड में जान गंवाने वालों की पहचान 42 वर्षीय अजय, उनकी 38 वर्षीय पत्नी नीलम और उनकी 10 वर्षीय मासूम बेटी जान्हवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। स्थानीय लोगों और स्टाफ क्वार्टर के निवासियों में इस घटना के बाद से गहरा सदमा और डर का माहौल है।

बढ़ती आग की घटनाएं और सुरक्षा पर सवाल

दिल्ली में हाल के महीनों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2025 में भी टिकरी कलां इलाके में एक दुकान में आग लगने के कारण एक पति-पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई थी। उस घटना में भी पीड़ित यूपी के रहने वाले थे और अपनी दुकान के अंदर ही फंसे रह गए थे। आदर्श नगर की इस ताजा घटना ने एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी मानकों और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन