दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग लगने से 21 की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

एक ही सीढ़ी, अंदर भरा धुआं...दिल्ली के होटल में कैसे लगी आग? फायर ऑफिसर ने बताई अग्निकांड की खौफनाक कहानी

Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अक्षय साहू

Delhi Hotel Fire: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। फायर ब्रिगेड टीम ने पुलिस के साथ मिलकर करीब 35 से अधिक लोगों की जान बचाई। इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी की मुताबिक, आग सुबह करीब 9:30 बजे लगी। आग लगते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची, आग पूरे होटल को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग इतनी तेजी से फैला कि होटल में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

होटल में कैसे लगी आग?

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि, आग होटल के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जानकारी के मुताबिक आधिकारिक तौर पर होटल में केवल छह कमरों की इजाजत थी, लेकिन होटल प्रबंधक नियमों की अनदेखी करते हुए 25 कमरे बना रखे थे। यहां तक कि होटल के बेसमेंट में भी कमरे बने थे। जिसके चलते होटल में वेंटिलेशन के लिए उपयुक्त जगह नहीं थी। साथ ही होटल की सीढ़ियां भी काफी सकरी थी जहां से आग लगने की स्थिति में जल्दी से  बाहर निकलना लगभग नामुमकिन था।

अधिकारी ने बताया कि, घटना स्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस साथ मिलकर तुंरत बचाव अभियान शुरू किया और 35 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि इमारत की बनावट के कारण राहच बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं। क्योंकि आग के कारण होटल के अंदर घुसना बेहद मुश्किल हो गया।

बिल्डिंग में केवल एक सीढ़ी और एक लिफ्ट थी। साथ ही इमाकत चारों तरफ से लगभग बंद था, जिससे आग लगने के बाद धुआं बाहर नहीं निकल सका। जिसके चलते इमारत धुएं और गर्मी से भर गई।

मरने वाले अधिकतर विदेशी नागरिक

दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक थे। जानकारी के मुताबिक, होटल के पास ही एक बड़ा अस्पाताल है, जहां इलाज के लिए विदेश से भी लोग आते हैं और करीब होने के चलते यहां रुकते थे। पुलिस ने आगे बताया कि आग में मृतकों का शरीर बुरी तरह से जल गया है जिससे उनकी पहचान करने में परेशानी आ रही है।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO