दिल्ली में लूट का सीसीटीवी वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

'दो लोग आए...फायरिंग की और 35 लाख लूट लिए', दिल्ली में दिन दहाड़े हुई बड़ी वारदात; देखें- खौफनाक VIDEO

दिल्ली के चांदनी चौक में सोमवार को दिनदहाड़े दो हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के दफ्तर में घुसकर फायरिंग की और 35 लाख रुपये लूट लिए। जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक में सोमवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात हुई। दो हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के दफ्तर में घुसकर फायरिंग की। उन्होंने 35 लाख रुपये लूट लिए। उनका एक साथी नीचे सीढ़ियों पर खड़ा था। इस वारदात ने न सिर्फ इलाके में दहशत फैला दी है, बल्कि दिल्ली की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे लाहौरी गेट थाने में एक पीसीआर कॉल आई। कॉल चांदनी चौक के कटरा नील में डकैती की थी। बताया गया कि कपड़ा व्यापारी विक्की जैन के दफ्तर से तीन लुटेरे 35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि विक्की जैन के दफ्तर का शीशे का दरवाजा टूटा हुआ था।

दो लोग आए और लूट लिए 35 लाख

विक्की जैन ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 2 बजे दो लोग उनके दफ्तर में आए। उन्होंने शीशे के दरवाजे पर फायरिंग की और करीब 35 लाख रुपये लूट लिए। वे अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए, जो नीचे सीढ़ियों पर इंतजार कर रहा था।

सामने या घटना का CCTV वीडियो

विक्की जैन ने बताया, "दो लोग मेरे ऑफिस में आए और मेरे ऑफिस के शीशे के दरवाजे पर गोली मारकर करीब 35 लाख लूटकर अपने तीसरे साथी के साथ भाग गए, जो सीढ़ियों के नीचे खड़ा था।" पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं।

पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही लुटेरों को पकड़ लेंगे। इस घटना से चांदनी चौक के व्यापारियों में डर का माहौल है। व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि वे उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी