प्रवेश वर्मा सोर्स- सोशल मीडिया
दिल्ली

दिल्ली थप्पड़कांड में प्रवेश वर्मा को हाईकोर्ट का नोटिस, पुलिस से भी मांगी स्टेटस रिपोर्ट; जानिए पूरा मामला

Notice To Pravesh Verma: दिल्ली हाईकोर्ट ने थप्पड़ मारने के मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने पुलिस से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

नितिन कुमार राय

Delhi High Court Issue Notice: दिल्ली हाईकोर्ट ने थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया है। एक शख्स को थप्पड़ मारे जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़ित को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग वाली याचिका पर नोटिस दिया।

इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी है। पीड़ित की ओर से पुलिस प्रोटेक्शन की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट मे अर्जी दाखिल की गई है। जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और मंत्री को नोटिस जारी किया है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी

27 सितंबर को दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। साहिब सिंह ने दावा किया था कि निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें थप्पड़ मारा। साहिब सिंह ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

थप्पड़ मारने के आरोप के मामले में प्रवेश वर्मा की ओर से 27 सितंबर को ही सफाई सामने आई थी। प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करीब तीन मिनट का एक वीडियो पोस्ट कर पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा था। वीडियो में उन्होंने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सफाई देते हुए कहा था कि उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। परिवार को गाली दिए जाने के बाद प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक था।

प्रवेश वर्मा ने विवाद पर क्या कहा?

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा था कि मैं आम आदमी पार्टी से कहना चाहता हूं कि आप जो काम नहीं कर पाए, हमारी सरकार कर रही है। इसीलिए पेट में दर्द हो रहा है। सरकारी कार्यों में जो बाधा डालेगा, जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे, कमीशन मांगेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साहिब सिंह ने घटना के बारे में बताया था कि वह आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के साथ समन्वय का काम करता है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखता है। साहिब सिंह के मुताबिक, मंत्री प्रवेश वर्मा इलाके में निरीक्षण के लिए आए थे।

दौरा करने आए थे मंत्री

लोगों को जानकारी मिली कि मंत्री इलाके में निरीक्षण के लिए आ रहे हैं, तो उसने सड़क की स्थिति दिखाने के लिए वहां मौजूद लोगों के साथ सड़क की खराब हालत उन्हें दिखाई। साहिब सिंह के अनुसार, उस समय वह विधायक जरनैल सिंह के पेज पर घटना की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था।

साहिब सिंह की ओर से आरोप लगाया गया था कि चल रही लाइव स्ट्रीम को रोकने के लिए प्रवेश वर्मा ने मेरे हाथ से फोन छीन लिया। इसके बाद उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और मुझे थप्पड़ मारा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें

INDIA Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ राजघाट पहुंचा राहुल का काफिला, BJP ने बताया अराजकता

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर जताई चिंता, खुला पत्र जारी कर विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?