दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन ( सोर्स-आईएएनएस) 
दिल्ली

आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर होगी कार्रवाई...NEET प्रदर्शन पर सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों पर नहीं होगा एक्शन

Delhi Student Protest: जंतर-मंतर पर NEET-UG प्रदर्शन में शामिल छात्रों को दिल्ली सरकार ने राहत दी है। दिल्ली पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रदर्शनकारियों पर ही कानूनी कार्रवाई करेगी।

अमन मौर्या

Delhi Government FIR Relief Student: देश की राजधानी में जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर FIR को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर सामान्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों पर यह राहत लागू नहीं होगी। 29 जुलाई शाम 6 बजे तक दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन पर कुल 13 एफआईआर दर्ज की थीं।

दिल्ली सरकार ने दिया निर्देश

बता दें, कल (29 जुलाई) शाम 6 बजे तक, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर NEET (UG) पेपर लीक के विरोध-प्रदर्शन के सिलसिले में तेरह (13) मामले दर्ज किए हैं। दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कठोर कानूनी कार्रवाई न की जाए।

आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रदर्शनकारियों को कानूनी कार्रवाई से राहत देते हुए दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को यह सुरक्षा नहीं मिलेगी। सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि इस मामले में की गई गिरफ्तारी या हिरासत की जल्द से जल्द समीक्षा की जाए।

किसी भी छात्र को डरने की जरूरत नहीं: आशीष सूद

भाजपा नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली सरकार के निर्देशों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि विरोध करने आए छात्रों के खीलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

हालांकि, यह उन लोगों पर लागू नहीं होता जिन पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं या जो हिंसा और तोड़-फोड़ में शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में, गृह विभाग ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि किसी भी छात्र को डरने की जरूरत नहीं है।

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका

क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए आतंक फैला रहा पाकिस्तान ? ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की चेतावनी