DTC बसों में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य (सोर्स- AI) 
दिल्ली

DTC बसों में 1 अगस्त से पिंक टिकट बंद, फ्री सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा अनिवार्य

DTC Buses New Rule: दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) बसों में पिंक टिकट बंद होगी। अब 1 अगस्त से DTC बसों में पिंक सहेली NCMC कार्ड के जरिए ही महिलाएं मुफ्त सफर कर पाएंगी।

migrator

DTC Pink Saheli Smart Card: दिल्ली में महिलाओं के लिए DTC बसों में मुफ्त यात्रा के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से DTC और DIMTS की क्लस्टर बसों में पेपर पिंक टिकट व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। इसके बाद महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (NCMC) के माध्यम से ही मिलेगा।

सरकार के अनुसार, महिलाओं को बस में चढ़ते समय अपना वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड टैप करना अनिवार्य होगा। कार्ड टैप करने पर ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें सामान्य यात्रियों की तरह नियमित टिकट खरीदकर किराया देना होगा।

31 जुलाई तक ही मिलेगी पिंक टिकट

DTC द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, पात्र महिला यात्रियों को 31 जुलाई 2026 तक पेपर पिंक टिकट जारी किए जाएंगे। हालांकि, 1 अगस्त से यह व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और केवल पिंक सहेली NCMC कार्ड धारक महिलाओं को ही मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।

15 लाख से अधिक कार्ड जारी

दिल्ली सरकार का कहना है कि अब तक करीब 15 लाख पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। साथ ही, 1 अगस्त के बाद भी विभिन्न अधिकृत केंद्रों पर कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे बनवाएं?

सरकार की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 3 मार्च 2026 से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन शुरू हो चुकी है। फिलहाल इस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इच्छुक महिलाएं DC कार्यालय, SDM कार्यालय या अधिकृत DTC केंद्रों पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में महिलाओं के लिए DTC बसों में मुफ्त यात्रा की पिंक टिकट योजना की शुरुआत अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में की गई थी। अब इस व्यवस्था को डिजिटल और स्मार्ट कार्ड आधारित प्रणाली में बदला जा रहा है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां