रेखा गुप्ता (सोर्स-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, हर मंडे मेट्रो डे...PM मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने लिए कई बड़े फैसले

Delhi Work from Home: दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद कई बड़े प्रशासनिक फैसलों का ऐलान किया है। हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू होगा और 50 फीसदी सरकारी मीटिंग ऑनलाइन होंगी।

अर्पित शुक्ला

CM Rekha Gupta on PM Modi Fuel Saving Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्यूल बचाने की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की किया है कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम रहेगा। साथ ही सरकार ने प्राइवेट कंपनियों से भी दो दिन के वर्क फ्रॉम होम कराने की अपील की है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों लेवल पर काम कर रही है। साथ ही इसके लिए 'मेरा भारत मेरा योगदान' स्कीम की भी शुरुआत की गई है।

सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉम होम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर नागरिक से जो अपील की है वो देशहित में की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने कुछ प्लान बनाया है और पेट्रोल-डीजल की बचत हो, इसके लिए हमने सरकारी और प्राइवेट दोनों स्तर पर काम किया है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी दफ्तरों में हर सप्ताह 2 दिन वर्क फ्रॉम होम होगा। साथ ही  प्राइवेट कंपनियों से भी 2 दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए अपील की जाएगी।

अधिकारियों को मिलने वाले फ्यूल में 20% की कटौती

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के सरकारी अधिकारियों को जो पेट्रोल और डीजल की मिलता था उसमें 20 फीसदी की कटौती की गई है। साथ ही हर सोमवार को मंडे मेट्रो के तौर पर काम किया जाएगा। अफसर और कर्मचारी मंडे को मेट्रो से दफ्तर आएंगे। दिल्ली में जितनी भी सरकारी अधिकारियों की कॉलोनी है उनके लिए 58 बसें तैनात की जाएंगी, जो कॉलोनी से मेट्रो स्टेशन तक चलाई जाएंगी।

स्कूल-कॉलेजों से भी अपील

दिल्ली सरकार ने स्कूल और कॉलेजों में भी ऑनलाइन क्लासेस शुरू कराने की अपील की है। सीएम रेखा ने कहा है कि हम स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी से भी अपील करते हैं वो ऑनलाइन क्लासेस करें। साथ ही 6 महीने के लिए दिल्ली सरकार कोई भी पेट्रोल-डीजल और EV गाड़ी की खरीद नहीं करेगी।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट