सीएम रेखा गुप्ता (सौ. सोशल मीडिया ) 
दिल्ली

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का नापाक पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, अपनी औकात से बाहर गए तो झेलना पड़ेगा भारी नुकसान

कल अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद भारत पाकिस्तान के साथ सीजफायर समझौते के लिए तैयार हुआ था, लेकिन इसके बाद भी पाक की नापाक हरकतें जारी रही। जिसको लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है।

अपूर्वा नायक

भारत के ताबडतोड़ हमलों से परेशान पाकिस्तान ने भारत के सामने अपने घुटने टेकते हुए सीजाफायर समझौते के लिए हामी भरी है। जिसपर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीथमपुरा में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान की कड़ी निंदा की है। हमारे निर्दोष निहत्थे लोगों की जान ले, तो उनको करारा जवाब देना हमारा फर्ज हैं। सरकार पूरी तैयारी में है कि यदि ये लोग अपनी औकात से बाहर जाकर एक्शन के लिए मजबूर करेंगे तो वो इसके परिणाम का सामना करने के लिए भी तैयार रहें। इसी बीच सीएम रेखा गुप्ता ने पाक के सीजफायर के बाद वाले नापाक एक्शन को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया। हमारा धर्म हमें अहिंसा परमो: धर्म का पाठ सिखाता है, लेकिन हिंसा का जवाब देना भी हमारा धर्म ही सिखाता है। ये पाकिस्तान सुधरने वालों में से नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ जो एक्शन लिया जा रहा है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के सशस्त्र बल को साधुवाद देती हूं।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया