सरबजीत (सोर्स- डिजाइन इमेज) 
दिल्ली

"PM मोदी से मिलने जा रहा हूं..." घर से ये कहकर निकला था दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में आरोपी 'सरबजीत'

Delhi Vidhansabha Security Breach: विधानसभा में घुसने वाला शख्स निकला पीलीभीत का सरबजीत। आरोपी घर से यह कहकर निकला था कि वह PM मोदी से मिलने जा रहा है। इस बीच सरबजीत के परिजनों ने कई खुलासे किए हैं।

सजल रघुवंशी

Delhi News: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाकर घुसने की घटना ने राजधानी से लेकर उत्तर प्रदेश तक हड़कंप मचा दिया है। जांच में सामने आया है कि जिस कार से यह घटना अंजाम दी गई, उसका नंबर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का है और चालक की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। इस खुलासे के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां न सिर्फ दिल्ली में, बल्कि पीलीभीत में भी सक्रिय हो गई हैं।

मामले को लेकर सरबजीत के परिवार ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं, जिससे इस घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल रही है। बताया जा रहा है कि वह घर से यह कहकर निकला था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा हूं।

परिवार ने बताई मानसिक स्थिति

सरबजीत के भाई अवतार सिंह के अनुसार, सरबजीत की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है और उसका इलाज शाहजहांपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हर साल फरवरी से मई के बीच उसकी हालत बिगड़ जाती है जिसके चलते वह असामान्य व्यवहार करने लगता है। परिवार का कहना है कि इसी दौरान वह उल्टा-सीधा बोलता है गुस्सा करता है और कई बार अपशब्दों का भी इस्तेमाल करता है। ऐसे में राजधानी दिल्ली जाकर विधानसभा तक पहुंचने की उसकी हरकत को परिवार उसकी बिगड़ी मानसिक स्थिति से जोड़कर देख रहा है।

घर से निकला था पीएम से मिलने की बात कहकर

परिजनों के मुताबिक, सरबजीत घर से यह कहकर निकला था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा है। हाल ही में वह अपने भांजे जयदीप और एक अन्य रिश्तेदार हरमंतदीप की तलाश में पंजाब के आनंदपुर साहिब भी गया था और बिना बताए घर से निकल गया था। तीन दिन पहले हुई आखिरी बातचीत में उसने बताया था कि वह चंडीगढ़ जा रहा है और किसी से मिलने की बात भी कह रहा था।

पुलिस जांच जारी, परिवार कर रहा सहयोग

घटना के बाद स्थानीय पुलिस पीलीभीत में सरबजीत के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिवार ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है और स्पष्ट किया है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। फिलहाल सरबजीत के दिल्ली में पुलिस हिरासत में होने की जानकारी सामने आई है। पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद वह विधानसभा परिसर तक कैसे पहुंच गया।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां