दिल्ली

क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का किया पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कल एक आईपीएल मैच के दौरान एक अंतरराज्यीय क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने मौके से 10 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, तीन एलईडी टीवी आदि जब्त किए। उन्होंने लगभग 50 लाख रुपये की शर्त स्वीकार की है।

मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजहां क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच के दौरान शनिवार को सट्टा लगवाने का काम कर रहा था। गिरोह ने 50 लाख रुपये से अधिक का दांव लगा लिया था।

https://twitter.com/ANI/status/1444622068595585036

दिल्ली क्राइम ब्रांच में सूचना मिली थी कि दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट चलाया जा रहा है। जो शारजहां क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान सक्रिय रहेगा। बता दें कि यह मैच दुबई में दो अक्टूबर को खेला गया था। गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए इंस्पेक्टर राजीव कक्कड़ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में एएसआई परवीन, हेड कॉन्सटेबल उपेंद्र, संदीप, यशवीर, सुनील शामिल रहे।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद