दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड सोर्स: सोशल मीडिया
दिल्ली

दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान; अगले 6 दिनों तक सुबह-शाम छाएगा कोहरा

Delhi-NCR Winter Alert: बदलते मौसम का असर अब दिल्ली-NCR में साफ दिखाई देने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली-NCR में अगले 6 दिनों तक छाया रहेगा कोहरा

  • पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार गिरते तापमान से पड़ेगा असर

  • दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

Delhi-NCR Weather: मौसम में बदलाव के साथ ही रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में सुबह और रात के समय ठंड का असर और अधिक महसूस होगा।

Delhi-NCR में अगले 6 दिनों का कोहरे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की ओर से जारी 24 से 29 नवंबर तक के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान में लगातार हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खास बात ये है कि अगले 6 दिनों के पूर्वानुमान में हर दिन कोहरे की स्थिति दर्शाई गई है।

आगामी दिनों में दिल्ली NCR का मौसम ऐसा रहेगा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 24 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं, 26 नवंबर को भी तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

27 नवंबर को दिल्ली NCR का मौसम ऐसा रहेगा

27 नवंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ इसके 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा। 28 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 29 नवंबर को भी अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना

लगातार बढ़ती ठंड और सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। खासकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने और सुरक्षित दूरी बनाकर चलने की सलाह दी जाती है।

दूसरी ओर, दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में फिलहाल सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों प्रदूषण के बढ़ते स्तर से परेशान लोगों को हवाओं की गति बढ़ने से कुछ राहत मिली है।

नवंबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य बना रह सकता है, लेकिन रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने से ठंड का एहसास बढ़ेगा।

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम