आतिशी, फोटो - मीडिया गैलरी  
दिल्ली

दिल्ली प्रदूषण पर फिर शुरू हुआ 'ब्लेम गेम', सीएम आतिशी ने यूपी और हरियाणा को बताया जिम्मेदार

दिल्ली में बढ़ते वायू प्रदूषण और जल प्रदूषण को लेकर सीएम आतिशी ने भाजपा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकार को दिल्ली के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है।

Saurabh Pal

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रदूषण पर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के वायु प्रदूषण और यमुना में बने झाग को लेकर भाजपा जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी में प्रदूषित झाग हरियाणा और यूपी की सरकारों द्वारा छोड़े गए वेस्ट औद्योगिक अपशिष्ट जल से उत्पन्न होता है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा की राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों को पता होना चाहिए कि चाहे वायु प्रदूषण हो या जल प्रदूषण, यह भाजपा की गंदी राजनीति के कारण है।

आतिशी ने कहा कि यमुना नदी प्रदूषित है, क्योंकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से फैक्ट्रियों के वेस्ट मटैरियल इसमें छोड़े जा रहे हैं। झाग केवल दिवाली और छठ के दौरान ही क्यों बनता है? क्योंकि हरियाणा और यूपी से गंदा औद्योगिक कचरा दिल्ली को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वजीराबाद बैराज में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। वायु प्रदूषण के साथ भी ऐसा ही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पराली जलाने में कमी लाने के लिए पंजाब सरकार की भी सराहना की। उन्होंने दावा किया कि 2023 में पराली जलाने में 25% की कमी आएगी।

गौरतलब है कि दिल्ली में ठंढ के शुरू होते ही प्रदूषण को लेकर लेकर सियासत शुरू हो जाती है। दिल्ली सरकार दिल्ली में स्मॉग को लेकर हमेशा पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहराती रही है। जिसमें प्रमुख रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पराली जलाने से उत्पन्न होने वाले धुएं को माना जाता था। हालांकि पिछले वर्ष हरियाणा और पंजाब की सरकारों ने पराली जलाने वालों पर सख्ती दिखाई थी। जिसके बाद पराली जलाने के मामले कम हुए थे।

वहीं आतिशी ने कहा कि "पंजाब में 2021-2023 में पराली जलाने में 50% की कमी आई है। 2023 में 25% की और कमी आई थी। दूसरी ओर, हरियाणा और यूपी हैं, जहां पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। हरियाणा और यूपी में इसमें क्रमशः 23% और 70% की वृद्धि हुई है। वे हरियाणा और यूपी सरकार को दिल्ली के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि "मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं कि आप AAP से नफरत कर सकते हैं, लेकिन आप दिल्ली के लोगों से नफरत क्यों कर रहे हैं? आप दिल्ली को जहरीली हवा और पानी क्यों दे रहे हैं? 'मरने वाले से बचाने वाला ज्यादा बड़ा होता है'।

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर

Indian Air Force Day: वायुयोद्धा को देश कर रहा सलाम, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए कही मन की बात

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम