मोहन सिंह बिष्ट, (बीजेपी विधायक) 
दिल्ली

दिल्ली के मुस्ताफाबाद का बदलेगा नाम, शिव पुरी या शिव विहार पर हो रही चर्चा, चुनाव जीतते ही BJP नेता ने कर दी डिमांड

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए बीजेपी ने 27 सालों के बाद आखिरकार अपना वनवास खत्म कर लिया है। दिल्ली फतह के बाद पार्टी के नेताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 सालों बाद जबरदस्त कमबैक किया है। लंबे समय बाद दिल्ली में मिली इतनी बड़ी जीत से पार्टी के नेताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। इसी बीच दिल्ली में पार्टी के बेहद सीनियर नेता और मुस्तफाबाद सीट से विधायक चुने गए मोहन सिंह बिष्ट ने सनसनीखेज बयान दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआईई से बातचीत करते हुए पार्टी के सीनियर नेता मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि मुस्तफाबाद का नाम शिव पुरी भी हो सकता है, शिव विहार भी हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कुछ राजनीतिक दल के लोग मुस्तफाबाद पर इतना मेहरबान क्यों हो रहे हैं। बिष्ट ने कहा कि जहां हिंदुओं की आबादी हो, हिंदू वहां रहते हों तो उसका नाम मुस्तफाबाद की जगह शिवपुरी या शिव विहार क्यों नहीं हो सकता है।

लगातार 6वीं बार विधायक बनें है मोहन सिंह बिष्ट

मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि मुस्तफाबाद के नाम से लोग चिंतित रहते हैं, ऐसे में नाम बदलने का काम होना चाहिए और वे इस काम को करेंगे। मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आदिल अहमद खान को 17,578 वोटों से शिकस्त दी है। मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली में 6 बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं और उनकी गिनती दिल्ली के दिग्गज नेताओं में होती है। बताना होगा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली है जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटें ही जीत सकी। कांग्रेस का एक बार फिर विधानसभा चुनाव में खाता नहीं खुला। दिल्ली-एनसीआर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे!

करावल नगर से टिकट कटने पर बीजेपी से नाराज हुए थे बिष्ट

बता दें कि बीजेपी ने इस बार मोहन सिंह बिष्ट का उनकी पुरानी सीट करावल नगर से टिकट काट दिया था। तब बिष्ट बेहद नाराज हुए थे और उनका भावुक होने वाला वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि बाद में वह मुस्तफाबाद सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए थे और उन्होंने यहां से बड़ी जीत दर्ज की है। करावल नगर सीट से बीजेपी ने कपिल मिश्रा को टिकट दिया था। मिश्रा भी बड़े अंतर के साथ चुनाव जीत गए हैं।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच