(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
दिल्ली

BJP नेता ने सलमान खान को दी नसीहत... कहा, आपको बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बीजेपी नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने अभिनेता सलमान खान को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बिश्नोई समाज से माफ़ी मांगने की नसीहत दी है।

प्रतीक मिश्रा

दिल्ली: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से मुंबई क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें देश के कई राज्यों में जाँच के लिए पहुँच रही है। पुलिस ने बाबा की हत्या के आरोप में कुल 6 लोगो को आरोपी बनाया है, जिनमे से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकि बचे तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

बाबा सिद्दीकी के क़त्ल की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है। इसी बीच बीजेपी नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने पोस्ट में हरनाथ सिंह यादव ने सलमान खान को टैग करते हुए बिश्नोई समाज से माफ़ी मांगने की नसीहत दी है।

पोस्ट में हरनाथ सिंह यादव ने लिखा है, कि प्रिय (सलमान खान) काला हिरण जिसे बिश्नोई समाज देवता मानता है, उसकी पूजा करता है। उसका आपने शिकार किया और उसे पका कर खा लिया। जिसके कारण बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुई और आपके प्रति बिश्नोई समाज में लंबे समय से आक्रोश है, व्यक्ति से गलती हो जाती है। आप बड़े अभिनेता हैं, देश में बड़ी संख्या लोग आपसे स्नेह करते हैं। मेरा आपको सद्परामर्श है, कि आपको बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी बड़ी गलती के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगना चाहिए।

बता दें, कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गैंग लम्बे समय से सलमान खान को धमकियां देता आ रहा है और पिछले कुछ सालो में हुए घटनाक्रमों के बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी, खासकर फार्म हाउस मामले के बाद तो सलमान की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां अलर्ट पर रहने लगी थी। बीजेपी नेता द्वारा किये गए इस पोस्ट से भी कई तरह के सवाल पैदा हो गए, अब देखना यह होगा कि आगे क्या होता है।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट