कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ BJP का हल्ला बोल (Image- Social Media) 
दिल्ली

कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, हिरासत में लिए गए वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेता

BJP Protests Against Congress: भारत मंडपम में कल हुए यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी आज दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही है।

अर्पित शुक्ला

Delhi BJP Protest: दिल्ली में चल रहे AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए।

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरकेंद्र सचदेवा समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर मानसिंह रोड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के साथ RAF के जवानों को भी तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली बीजेपी का प्रदर्शन मानसिंह रोड से शुरू होकर अकबर रोड तक जाएगा।

कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी: मनोज तिवारी

प्रदर्शन के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि AI इम्पैक्ट समिट के विरोध में कांग्रेस ने “गिरा हुआ कृत्य” किया है, जिसे न दिल्ली माफ करेगी और न ही देश। उन्होंने कहा कि इस समिट में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे और सभी ने भारत की पहल की सराहना की। उनके अनुसार कांग्रेस का यह कदम “देश विरोधी” है और इसकी कोई माफी नहीं हो सकती।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AI समिट में हुए विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “इस घटना से साफ है कि Rahul Gandhi प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं। यह AI समिट किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि राष्ट्र का कार्यक्रम था, जिसमें दुनिया भर के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।”

सचदेवा ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस घटना का कड़ा विरोध करती है और इसे राष्ट्र की साख के खिलाफ कदम मानती है।

यूथ कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में पेशी

वहीं, भारत मंडपम में हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार चार इंडियन यूथ कांग्रेस नेताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए नेताओं की पहचान कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिंह यादव के रूप में हुई है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें