आतिशी और सौरभ भारद्वाज, फोटो - सोशल मीडिया  
दिल्ली

Delhi Politics: दिल्ली में बड़ा सियासी उलटफेर, जानिए AAP ने क्यों छोड़ दी मेयर पद की दावेदारी? BJP को मिली खुली चुनौती

पूर्व दिल्ली मंत्री और AAP की वरिष्ठ नेता आतिशी ने साफ किया कि पार्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि अब MCD में बीजेपी के पास बहुमत है, उन्हें ही चलाने दो अपनी ट्रिपल इंजन सरकार।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी ने बड़ा धमाका ने बड़ा धमाका कर दिया है। AAP, तीन साल तक मेयर पद पर काबिज रहने के बाद इस बार चौंकाने वाला फैसला लिया। आम आदमी पार्टी ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से अचानक हाथ खींच लिया है, जिससे दिल्ली की राजनीति में हलचल मच गई है।

बीते तीन वर्षों में AAP की पकड़ MCD में मजबूत रही। शैली ओबेरॉय और अली मोहम्मद इकबाल जैसे चेहरे मेयर और डिप्टी मेयर बने। लेकिन इस बार, आखिरी नामांकन वाले दिन यानी 21 अप्रैल को AAP ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव से हटने का ऐलान कर दिया है।

अब बीजेपी को चलाने दो ट्रिपल इंजन सरकार - आतिशी

पूर्व दिल्ली मंत्री और AAP की वरिष्ठ नेता आतिशी ने साफ किया कि पार्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने कहा, "अब MCD में बीजेपी के पास बहुमत है, उन्हें ही चलाने दो अपनी ट्रिपल इंजन सरकार। हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, लेकिन खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करेंगे।" आतिशी ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पिछले ढाई सालों से बीजेपी हमारे पार्षदों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "हम राजनीति में न तो बिकते हैं, न ही किसी को खरीदते हैं। ये काम बीजेपी का है, हमारा नहीं।"

सौरभ भारद्वाज ने भी दोहराया पार्टी स्टैंड

AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी पार्टी के रुख को दोहराते हुए कहा, "2022 में हमारे पास बहुमत था, अब नहीं है। हम हॉर्स ट्रेडिंग नहीं करते, इसलिए चुनाव नहीं लड़ रहे।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब जब केंद्र, LG, दिल्ली सरकार और MCD, सब बीजेपी के पास है, तो अब वो जनता को दिखाएं कि पूरी दिल्ली कैसे चलाई जाती है। देश की राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बीजेपी का पलटवार और आरोप

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने AAP के इस फैसले को बहाना करार दिया। उन्होंने दावा किया कि AAP को अपनी हार का अंदाजा था, इसलिए अब बलिदान की बात कर रही है। वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मेयर पद के लिए सरदार राजा इक़बाल सिंह और डिप्टी मेयर के लिए जयभगवान यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान