दिल्ली- NCR में AQI 400 के पार सोर्स: सोशल मीडिया
दिल्ली

दिल्ली- NCR में AQI 400 के पार, जहरीली हवा में ये 7 गलतियां फेफड़ों पर पड़ सकती हैं भारी

Delhi NCR Pollution Today: दिल्ली NCR में भारी प्रदूषण से हर कोई परेशान है। इस जहरीली हवा में भूलकर भी ये 7 गलतियां न करें वरना आपकी सेहत खराब होना का खतरा है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली- NCR में तेजी से बढ़ रहा वायु प्रदूषण

  • अब दिल्ली- NCR में AQI 400 के पार पहुंचा

  • सुबह की सैर करने के लिए बाहर जाने से बचें

  • बिना मास्क के बाहर न जाएं

Delhi NCR AQI 400: दिल्ली- NCR में AQI 400 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, हर साल दिवाली के बाद राजधानी का ये हाल होता ही है। ऐसे में लोगों को जहरीली हवा से बचना सबसे बड़ी चुनौती है। AQI 400 का मतलब है कि हवा की क्वालिटी बहुत ज्यादा गंभीर हो चुकी है। ऐसे हालात में हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे कण फेफड़ों की सेहत बिगाड़ सकते हैं।

प्रदूषण का सीधा नुकसान फेफड़ों तक

डॉक्टरों के मुताबिक, जब AQI 400 के पार जाता है तो इसका सीधा नुकसान फेफड़ों को होता है। इससे न सिर्फ अस्थमा के रोगियों को परेशानी होती है बल्कि सेहतमंद लोगों की आंखों में जलन, गले में खराश, सांस फूलने या थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप ऐसी हवा में लंबे समय तक रहते हैं तो आपके फेफड़ों समेत हार्ट पर भी असर देखने को मिलता है।

जहरीली हवा में ये 7 गलतियां फेफड़ों पर पड़ सकती हैं भारी

  • सुबह की सैर करने के लिए बाहर जाने से बचें

दिल्ली NCR की प्रदूषित हवा में व्यायाम करने से सांस तेजी से लेते वक्त फेफड़ों में हानिकारक कण चले जाते हैं। जिसके बाद सांस की नलियों में सूजन, अस्थमा, COPD और फेफड़ों के कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ दिनों तक यानी प्रदूषण के दिनों में बाहर कसरत करने से बचें।

  • बिना मास्क के बाहर न जाएं

कई लोग इस प्रदूषित हवा में बिना मास्क के ही घर से बाहर निकल जाते हैं। ऐसे भी लोग हैं जो मास्क लगा तो रहे हैं लेकिन वो कपड़े का मास्क इस्तेमाल करते हैं। इससे PM 2.5 कण शरीर में जा सकते हैं। एक ही मास्क को बार-बार उपयोग करने से भी खतरा रहता है। ध्यान रखें कि अच्छी गुणवत्ता का ही मास्क इस्तेमाल करें, इससे इंफेक्शन का रिस्क कम होगा।

  • घर की खिड़कियां, दरवाजे लंब समय तक खुला न रखें

ध्यान दें कि घर की खिड़कियां जितना जरूरी हो, उतना की खुला रखें। कई लोगों को आदत होती है कि वे सुबह-सुबह खिड़की और दरवाजे खोलते हैं। ऐसा करने से प्रदूषित हवा आपके घर तक पहुंच सकती है। चूंकि बाहर AQI 400 पार है, ऐसे में खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखना ही बेहतर है।

  • अगरबत्ती, धूपबत्ती और मच्छर मारने वाली कॉइल न जलाएं

घर के अंदर पूजा करते समय अगरबत्ती, धूपबत्ती जलाई जाती है। मच्छर भगाने के लिए कॉइल जलाई जाती है जिससे भी प्रदूषण का खतरा रहता है। ये फेफड़ों के लिए खतरनाक होते हैं। ध्यान दें कि घर के बाहर वैसे ही बहुत प्रदूषण है तो घर के अंदर धुआं करने से बचें।

  • बच्चों को बाहर खेलने न भेजें

प्रदूषित हवा में बच्चों को बाहर खेलने न भेजें। साथ ही साथ बुजुर्गों को भी बाहर टहलने से मना करें। ये जहरीली हवा बच्चों और बुजुर्गों के फेफड़ों पर जल्दी असर डालती है। जिन्हें सांस लेने में पहले से समस्या है उनके लक्षण गंभीर हो सकते हैं।

  • खान-पान पर विशेष ध्यान दें

बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर अपने डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। साथ ही साथ साफ पानी पीना भी जरूरी है। अपने खाने में विटामिन सी और पर्याप्त मात्रा में फ्लूड शामिल जरूर करें। खाने में विटामिन सी जैसे आंवला, नींबू, संतरा लें, ओमेगा फैटी एसिड जैसे अखरोट, अलसी के बीज चिया सीड्स और ड्रिंक में तुलसी, अदरक का गुनगुना पानी लें।

  • खांसी, खराश को इग्नोर न करें

दिल्ली NCR में प्रदूषण बढ़ने पर थोड़ी बहुत खराश आने लगे तो इग्नोर न करें। कुछ लोग इसे बदलते मौसम का सामान्य असर जानकर इग्नोर कर देते हैं। अस्थमा और हार्ट के मरीजों को खासतौर पर अपने लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए।

IMD Alert: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश-बर्फबारी का शुरू, कई इलाकों में अलर्ट, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

भारत में सात फेरे और विदेश जाकर तलाक... अब नहीं चलेगी ये चालाकी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?