एयर इंडिया विमान (सोर्स सोशल मीडिया)  
दिल्ली

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान हुए डैमेज, सुरक्षा पर उठे सवाल; जानिए क्या है पूरा मामला?

Air India Aircraft: राजधानी दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खराब मौसम की वजह से एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है।

वंदना शर्मा

Air India Aircraft Damaged: राजधानी दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए। सूत्रों ने बताया है कि 7 जून की शाम यानि रविवार को अचानक तेज आंधी और बारिश के कारण एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर खड़े ग्राउन्ड सपोर्ट उकरण अपनी जगह से खिसककर विमानों में टकरा गए।

एयरपोर्ट के आधारिक सूत्रों के अनुसार, शाम को करीब 4:40 बजे अचानक तेज आंधी चली। इसी दौरान एक स्टेप लैडर और एक ट्रेस्टल अपनी जगह से हट कर एयर इंडिया के तीन विमानों से टकरा गए। घटना के बाद तत्काल विमानों को जांच के लिए ग्राउन्ड कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौसम विभाग और एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है।

मौसम के बारे में क्यूं नहीं मिली चेतावनी?

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के अनुसार, इस घटना के दौरान एक विमान बहुत अधिक क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसकी मरम्मत करने में कुछ दिन लग सकते है, लेकिन बाकी के दो विमान इस हफ्ते के भीतर फिर से उड़ान सेवा में लौट सकते है। घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि तूफान से पहले कोई मौसम के बारे में चेतावनी क्योंं दी गई। जबकि सामान्य तौर पर ऐसे खराब मौसम की सूचना पहले मिलती है।

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए बड़े सवाल

इस घटना के बाद सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि एयरपोर्ट पर मौजूद सीढ़ियों, ट्रेस्टल और साथ में अन्य उपकरणों को सुरक्षित रखा जाता है, ताकि वो तेज हवाओं में खिसककर विमानों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाएं। हालांकि इस घटना के चलते एक बार फिर एयरपोर्ट पर मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और ग्राउन्ड हैंडलिंग उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सवाल खड़े हो गए है। जिस पर अभी तक कोई जानकारी साफ नहीं हो पाई है।

एयर इंडिया के विमान असामान्य हादसों का शिकार

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में एयर इंडिया के विमान ऐसे असामान्य हादसों का शिकार हो रहे है। इसी साल में जनवरी के महीने में एयर इंडिया के नए एयरबस पर उस वक्त नुकसान पहुंचा था। जब घने कोहरे में टैक्सी करते समय उसके इंजन में एक असुरक्षित बैगेज कंटेनर चला गया था।

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर