रद्द उड़ानों से विकास प्रभावित, नागपुर की उड़ानों पर गडकरी सख्त; एयर इंडिया से तत्काल बहाली की मांग

Nagpur Airport News: नितिन गडकरी ने एयर इंडिया अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर नागपुर से रद्द उड़ान सेवाएं तत्काल बहाल करने की मांग की, इसे शहर के विकास और निवेश से जोड़ा।
Development Hampered by Flight Cancellations; Gadkari Takes Tough Stance on Nagpur Flights, Demands Immediate Restoration from Air India
नितिन गडकरी, एयर इंडिया, नागपुर उड़ानें,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Air Connectivity News: नागपुर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआईडी) के संरक्षक नितिन गडकरी ने सिटी से एयर इंडिया की रद्द की गईं उड़ान सेवाओं को पुनः शुरू कराने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप करते हुए एयर इंडिया के अध्यक्ष एन। चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर इन सेवाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर भी नागपुर की सुविधाओं को कम करना उचित नहीं है।

इससे शहर का विकास अवरुद्ध होता है और लोगों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में रद्द की गई सेवाओं को तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। गडकरी ने इस संबंध में एआईडी के अध्यक्ष आशीष काले द्वारा दिए गए ज्ञापन का पूर्ण समर्थन किया है। उन्होंने चंद्रशेखरन को लिखे पत्र में कहा है कि नागपुर तेजी से विकसित हो रहा एक महत्त्वपूर्ण आर्थिक, औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स केंद्र है, इसलिए इसकी हवाई संपर्क व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि नागपुर-मुंबई मार्ग पर उड़ानों में कटौती या उन्हें रद्द किए जाने से व्यावसायिक यात्राओं, औद्योगिक गतिविधियों, निवेश की संभावनाओं तथा यात्रियों की सुविधा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

निवेशकों और उद्योगों पर पड़ता है असर

एआईडी ने अपने ज्ञापन में एयर इंडिया की उड़ान सेवाओं में कटौती पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके विदर्भ क्षेत्र के यात्रियों, निवेशकों और उद्योगों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की ओर नितिन गडकरी और एन। चंद्रशेखरन का ध्यान आकर्षित किया था। संगठन ने कहा था कि नागपुर तेजी से एक महत्वपूर्ण। निवेश केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और क्षेत्र की विकास गति को बनाए रखने के लिए मजबूत हवाई संपर्क अत्यंत आवश्यक है। इस मामले में गडकरी द्वारा त्वरित हस्तक्षेप किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए एआईडी ने कहा कि उनका यह मजबूत समर्थन विदर्भ की आधारभूत संरचना और संपर्क व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

राजधानी से बहाल रहे बेहतर कनेक्टिविटी

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी होने के साथ-साथ व्यापार, प्रशासन और उद्योग जगत का प्रमुख केंद्र है। इस तथ्य की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए गडकरी ने एयर इंडिया से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने और कम से कम एक नागपुर-मुंबई उड़ान सेवा को तत्काल पुनः शुरू करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क, आर्थिक विकास और जनसुविधा के दृष्टिकोण से यह निर्णय अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर गडकरी ने भारत के विमानन क्षेत्र में नागपुर के बढ़ते महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण और विस्तार कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नागपुर भविष्य के एक प्रमुख विमानन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com