प्रवेश वर्मा, संजय सिंह (Image- Social Media) 
दिल्ली

दिल्ली में फिर जागा शीशमहल का जिन्न! BJP ने जारी कीं केजरीवाल के नए आशियाने की तस्वीरें, AAP ने बताया फर्जी

Arvind Kejriwal: राघव चड्ढा की बगावत के बीच बीजेपी ने केजरीवाल के नए आवास को 'शीश महल-2' बताकर हमला किया है। प्रवेश वर्मा ने आलीशान बंगले की तस्वीरें साझा कीं, जिसे AAP ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है।

अर्पित शुक्ला

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal-2: राघव चड्ढा और अन्य 6 सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। फिलहाल राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल ही सार्वजनिक रूप से नजर आए, जबकि बाकी चार सांसदों के भी समर्थन के दावे किए जा रहे हैं।

इसी बीच भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज कर दिया है। दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल के कथित नए घर को लेकर सवाल उठाए और कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

प्रवेश वर्मा का आरोप

प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि केजरीवाल का नया सरकारी आवास बेहद आलीशान है। उन्होंने कहा कि जैसे फिल्मों के सीक्वल आते हैं, वैसे ही अब “शीश महल-2” सामने आ रहा है।उनका आरोप था कि जब दिल्ली कोविड संकट से जूझ रही थी, उस दौरान कथित ‘शीश महल’ का निर्माण जारी रहा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव हारने के बाद केजरीवाल पंजाब चले गए, जिससे भगवंत मान पर दबाव बढ़ा। वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के आसपास के सरकारी घरों में अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया रह रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि लोधी एस्टेट स्थित नए बंगले की तस्वीरें देखकर वे हैरान रह गए।

AAP ने बताया फर्जी

इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सभी दावों को खारिज कर दिया। पार्टी का कहना है कि जो तस्वीरें दिखाई गई हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं और केजरीवाल के घर की नहीं हैं।

AAP नेता संजय सिंह ने भी आरोपों को नकारते हुए चुनौती दी कि भाजपा नेता अपने घर जनता के लिए खोलें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भी अपना घर सार्वजनिक रूप से दिखाने को तैयार हैं, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी।

AAP के 7 सांसदों के जाने की खबरों के बीच यह विवाद और भी गर्म हो गया है। एक तरफ भाजपा इसे मुद्दा बनाकर हमलावर है, तो दूसरी ओर AAP इसे राजनीतिक आरोप बताकर खारिज कर रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं