धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार आरोपी। इमेज-सोशल मीडिया 
दिल्ली

यूपी में धर्मांतरण का बड़ा खेल...दुबई-मलेशिया तक कनेक्शन, मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Religious Conversion: मिर्जापुर धर्मांतरण केस की जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का पता चला है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड इमरान दुबई और मलेशिया तक सक्रिय रहा है। आज इसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया।

रंजन कुमार

UP Religious Conversion: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सामने आए धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग मामले की परतें खुल रही हैं। इस गिरोह के मास्टरमाइंड इमरान पर 25 हजार का इनाम था। आज इसे दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त दबोचा गया, जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था। इमरान की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह के तार अब दुबई और मलेशिया तक जुड़ते नजर आ रहे हैं।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इमरान छोटा-मोटा अपराधी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा है। उसके पासपोर्ट रिकॉर्ड से पता चला कि वह 27 जनवरी 2024 को दुबई गया था। एजेंसियों को शक है कि दुबई में उसने धर्मांतरण के लिए काम करने वाले सिंडिकेट के बड़े चेहरों से मुलाकात की थी।

बार-बार मलेशिया की यात्राएं कर रहा था इमरान

इमरान बार-बार मलेशिया की यात्राएं कर रहा था। उसकी विलासितापूर्ण जीवनशैली और विदेश दौरों पर होने वाले लाखों खर्च ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। अब इस बात की गहराई से जांच की जा रही कि इस गिरोह को चलाने के लिए विदेशों से पैसा किन माध्यम से (हवाला या अन्य) से भारत पहुंच रहा था।

जिम बना हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का अड्डा

इस पूरे गिरोह का केंद्र मिर्जापुर के 5 जिम थे। यहां फिजिकल ट्रेनिंग के नाम पर खतरनाक सिंडिकेट चलाया जा रहा था। इस गिरोह ने अब तक 30 महिलाओं को निशाना बनाया। इनमें से अधिकतर हिंदू समुदाय से थीं।

वारदात का तरीका क्या था?

जिम ट्रेनर और संचालक महिलाओं से मेल-जोल बढ़ाकर उनका भरोसा जीतते थे। दोस्ती की आड़ में महिलाओं के निजी फोटो और वीडियो हासिल कल लेते थे। आरोपी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) टूल्स की मदद से उन फोटो को अश्लील कंटेंट में बदल देते थे। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं को धर्म परिवर्तन और यौन शोषण के लिए मजबूर करते थे।

खाकी भी दागदार

मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसमें जीआरपी (GRP) का हेड कांस्टेबल इरशाद खान भी शामिल था। पुलिस नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें जिम मालिक और ट्रेनर शामिल हैं। मुख्य आरोपी फरीद अहमद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपियों से भारी मात्रा में एआई जेनरेटेड अश्लील सामग्री और संदिग्ध चैट बरामद हुई है। यह गिरोह 2021 से चुपचाप फल-फूल रहा था।

प्रशासन का कड़ा एक्शन

मिर्जापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच के घेरे में आए 5 जिमों को 27 फरवरी तक सील करने का आदेश जारी किया है। इमरान से पूछताछ में अभी कई और बड़े नामों और विदेशी संपर्कों का खुलासा होने की उम्मीद है।

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित