चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में 4 लोगों की मौत सोर्स: IANS
दिल्ली

दिल्ली के चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत, मलबे से चौथा शव भी बरामद

4 Dead In Chawri Bazar Building Collapse: बचाव अधिकारियों ने बताया कि अब तक मलबे से कुल 5 लोगों को निकाला गया है, जिनमें 3 मृतक और 2 घायल शामिल थे।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत

  • अब तक मलबे से कुल 5 लोगों को निकाला गया

  • जिनमें 3 मृतक और 2 घायल शामिल थे

Chawri Bazar Building Incident: दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के हादसे के बाद शनिवार को मलबे से एक और शव बरामद किया गया। इसके साथ ही इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, अजमेरी गेट स्थित सतारा गली में ढही इमारत के मलबे में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एक और यानी चौथा शव भी बरामद किया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि शव को आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए एम्बुलेंस से लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। इससे पहले शनिवार को ही मलबे से तीसरा शव निकाला गया था।

अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के खगड़िया जिले के हनुमान नगर निवासी 40 वर्षीय पंकज शर्मा के रूप में हुई है।

मलबे से कुल 5 लोगों को निकाला, 3 मरे हुए

बचाव अधिकारियों ने बताया कि अब तक मलबे से कुल 5 लोगों को निकाला गया है, जिनमें 3 मृतक और 2 घायल शामिल थे। दोनों घायलों का इलाज किया जा चुका है और उनकी हालत अब स्थिर है। तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गुरुवार को ढह गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सितारा गली से सुबह 9:50 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

गुरुवार को मलबे से दो शव बरामद किए गए थे, जबकि एक घायल व्यक्ति को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।

ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस के अनुसार, राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार क्षेत्र में जिस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था, वह अवैध था और इमारत भी सुरक्षित नहीं थी। इस बीच, हादसे के बाद एमसीडी ने एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और असिस्टेंट इंजीनियर (एई) को निलंबित कर दिया है।

वहीं, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एजेंसी इनपुट के साथ-

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग