अनमोल बिश्नोई और सलमान खान (फाइल फोटो) 
क्राइम

लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल कहां छुपा है?, अमेरिका ने दी ये खास जानकारी, मुंबई पुलिस एक्टिव

मशहूर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार हर संभव कदम उठा रही है। अमेरिकी अधिकारियों ने लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई की मौजदूगी को लेकर जानकारी साझा की है।

प्रीति शर्मा

मुंबई: मशहूर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार हर संभव कदम उठा रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जहां अमेरिकी अधिकारियों ने लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई की मौजदूगी को लेकर जानकारी साझा की है। इस खबर से मुंबई पुलिस सक्रिय हो गई है। जानकारी के मुताबिक अनमोल अमेरिका में मौजूद है। बता दें कि एनआईए ने हाल ही में लॉरेंस के भाई अनमोल पर 10 लाख रुपए का जुर्माना घोषित किया था। क्योंकि पुलिस सलमान खान के घर गोलीबारी के संबंध में उसके प्रत्यर्पण की पहल करना चाहती है। इसके अलावा वह सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अन्य मामलों में भी ओरापी घोषित है।

अनमोल बिश्नोई पर लगे आरोप

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी सहित अन्य ऑपरेशन अनमोल द्वारा किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी अनमोल का नाम सामने आया था। उसपर आरोप है कि गोली चलाने वाले से अनमोल ने बात की थी। वहीं, पिछले हफ्ते एनआईए ने बताया कि भगौड़े अनमोल के खिलाफ करीब 18 मामले दर्ज हैं। जिनमे से एक पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपियों को हथियार और रसद सहायता देना भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार एक आरोपी ने सलमान खान की चार्जशीट में अनमोली की पहचान एक वांटेड आरोपी के तहत की थी। जिसके बाद रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आरसीएन के आधार पर अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ महीने पहले ही भारत से संपर्क किया और अनमोल की मौजूदगी के बारे में सूचित किया।

क्राइम ब्रांच को मिली प्रत्यर्पण की मंजूरी?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अनमोल बिश्नोई अभी अमेरिकी अधिकारियों के हिरासत में है या नहीं। लेकिन देश के अंदर उसके मौजूदा स्थान का पता लगाया जा सकता है। वहीं अदालत ने पुलिस को इस मामले में आवश्यक दस्तावेज तैयार करने की अनुमति दी है। इस मामले में विदेश मंत्रालय अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा। अगर प्रत्यर्पण प्रक्रिया को मंजूरी मिल जाती है तो मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को अनमोल की हिरासत मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत नहीं मिली है। वह अभी गुजरात के साबरमती जेल में है।

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ