यूपी में बदमाश हुए बेखौफ! BJP विधायक के भाई की पीट-पीटकर हत्या  
क्राइम

यूपी में बदमाश हुए बेखौफ! BJP विधायक के भाई की पीट-पीटकर हत्या

पीलीभीत में विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। दबंग उनके घर में घुसे तथा परिवार के साथ मारपीट की।

अर्पित शुक्ला

पीलीभीत: UP Crime: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। विधायक के भाई के घर पोते की शादी थी, उसी समय दबंग उनके घर में घुसे तथा परिवार के साथ मारपीट की।

आरोपियों ने इस दौरान उनकी पोती को जबरन अगवा करने की भी कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों से करीब आठ लोग घायल हो गए। घटना से नाराज विधायक पुलिस थाने में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग की।

विधायक के भाई की हत्या

यह घटना थाना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के उदरहा गांव की है। जहां पूरनपुर विधानसभा से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद के पोते की शादी थी। तभी गांव के पास महेंद्र पाल नाम का शख्स अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस गया और मारपीट करते हुए फूलचंद की पोती को जबरन अगवा करने की कोशिश करने लगा।

घर में घुसकर की मारपीट

परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तब दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद दंबंगों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें फूलचंद बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान फूलचंद की जान चली गई। परिजनों ने कहा कि दबंग उनकी पोती को अगवा करने आए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और आठ लोग घायल हो गए।

8 लोग घायल

घायलों में मृतक फूलचंद के बेटे राम सहाय, समधि कालीचरण, शिव कुमार तथा उनकी गर्भवती पोती भी शामिल है। इस घटना के बाद भाजपा विधायक बाबूराम पासवान अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी महेंद्र सहित सभी आरोपियों को गिरफ़्तार करने की मांग की। वहीं, पुलिस पोस्टमार्डम के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

तुषार गांधी की रिहाई की मांग को लेकर डीएन नगर थाने पहुंचे आदित्य ठाकरे और संजय राउत समेत कई बड़े नेता

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई