कुशीनगर में धर्मांतरण रैकेट का खुलासा करती पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्राइम

धर्मांतरण-रेप व जिस्मफरोशी..निशाने पर हिंदू लड़कियां! UP में एक और 'छांगुर गैंग'

UP Crime News: कुशीनगर की रामकोला पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने 3 हिंदू लड़कियों का धोखे से धर्मांतरण किया और उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश भी की।

अभिषेक सिंह

UP Crime News: बलरामपुर के 'छांगुर बाबा' की तरह ही यूपी के कुशीनगर में भी धर्मांतरण के खेल का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो दिनों में आधा दर्जन मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह की सरगना एक महिला है जो नाबालिग हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर घर से भगाने में मदद करती थी। पुलिस ने तीन लड़कियों को भी मुंबई से बरामद किया है।

कुशीनगर की रामकोला पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने 3 हिंदू लड़कियों का धोखे से धर्मांतरण किया और उनके साथ बलात्कार भी किया। इसके बाद गिरोह ने तीनों लड़कियों को मुंबई ले जाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने की भी योजना बनाई थी। इस मामले में गिरोह की सरगना महिला के साथ 3 मुस्लिम युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

कैसे हुआ राज का पर्दाफाश

खबरों के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार टोला खैरटवा में रहने वाले प्रेम मद्धेशिया ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के शादी का झांसा देकर भाग जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पिता ने इसी गांव के अरमान पुत्र अमरुद्दीन और उसके दोस्त हमदम पर आरोप लगाया था। इससे पहले, एक अन्य शिकायत में, पीड़ित रामचरित प्रसाद ने भी ऐसी ही शिकायत की थी।

रामचरित ने अपनी दो नाबालिग बेटियों और उनकी एक सहेली के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद इन तीनों को महाराष्ट्र से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अरमान अली, अरबाद, इकरामुल और जेहरुनिशा नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।

हिंदू लड़कियों को करते थे टारगेट

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी युवक गांव के आसपास की हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते थे। जेहरुनिशा इस काम में उनकी मदद करती थी। आरोपियों ने खैरटवा टोला में रहने वाले एक हिंदू परिवार की दो नाबालिग लड़कियों और उनकी सहेली को भी अपने जाल में फंसाया।

यह गिरोह तीनों लड़कियों पर खूब पैसा खर्च करता था और उन्हें उपहार देकर अपने प्रेम जाल में फंसाता था, जिसके बाद तीनों का गुपचुप धर्मांतरण करा दिया जाता था। धर्मांतरण के बाद तीनों युवक इन लड़कियों को अपने साथ मुंबई ले जाते थे जहां उनके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम देते थे।

वे उनका धर्मांतरण कराकर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देते थे। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो धर्मांतरण के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों लड़कियों को मुंबई से बरामद कर लिया है और महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य सदस्यों को तलाश रही पुलिस

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि यह गिरोह हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर उनके साथ बलात्कार करता था और उन्हें वेश्यावृत्ति के धंधे में भी धकेलता था। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा