गणेश विसर्जन के जुलूस में हादसा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्राइम

गणेश विसर्जन जुलूस में 'यमराज' की एंट्री! डांस करते-करते 9 लोगों की मौत, देखें खौफनाक हादसे का VIDEO

कर्नाटक के हासन जिले में बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार को गणेश विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान NH-373 पर अनियंत्रित होकर ट्रक जुलूस में घुस गया। ट्रक के नीचे आने से 9 लोगों की मौत हो गई।

Saurabh Pal

karnatka News: कर्नाटक के हासन जिले के मोसालेहोसल्ली गांव में NH-373 पर गणेश विसर्जन जुलूसे के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे की चपेट में आने से 9 लोगों की ही मौत हो गई। वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतकों संख्य बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। मृतकों में ज्यादातर इंजीनियरिंग के छात्र हैं।

हादसा शुक्रवार को हुआ, जब हासन तालुका के मोहलेहोसल्ली के पास NH-373 पर गणेश विसर्जन का जुलूस निकाला जा रहा था। जूलुस में भीड़ होने के कारण राजमार्ग का एक किनारा अवरुद्ध था। इसलिए एक लेन पर यात्रा की अनुमति दी गई। इस वजह से एक लेन में गाड़िया आ भी रहीं थीं और जा भी रहीं थी। वाहन अंदर आने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे। इसी बीच रात के समय एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक बाइकों को टक्कर मारते हुए डिवाडर पार कर जुलूस में घुस गया।

डिवाइडर पारकर जुलूस में जा घुसा ट्रक

वहीं दूसरी तरफ किसी भी अनहोनी से अनभिज्ञ युवा डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। जब तक किसी को कुछ समझ आता, तब तक ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया था। हादसे को लेकर पुलिस महानिरीक्षक बोरलिंगैया ने कहा कि इसमें 9 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 6 लोग स्थानीय नागरिक हैं। तीन चिकमंगलूर, बेल्लारी और चित्रदुर्ग के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं।

हादसे में ट्रक चाल की घायल

घायलों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने घायलों के बारे में पल-पल का अपडेट लिया जा रहा है। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया है। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे को लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी मोहम्मद सुजेता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसओसीओ की एक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

मृतकों का विवरण

मृतकों में बल्लारी का बीई अंतिम वर्ष का छात्र प्रवीण, हेलकोटे होबली केबी का राजेश (17), होलेनरासीपुर तालुक के पल्या, दनायकनहल्ली के कोप्पलु के ईश्वर (17), मुट्टीगेहिरल्ली गांव के गोकुल (17), कबीनाहल्ली के कुमार (25) और प्रवीण (25), चित्रदुर्ग जिले के होसदुर्गा तालुक के गवी गंगापुरा गांव के मिथुन (23), चिक्कमगलुरु जिले के मानेनहल्ली के सुरेश (19) और हसन तालुक के बंटाराहल्ली गांव के प्रभाकर (55) शामिल हैं।

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ