विजिलेंस विभाग की टीम ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को किया गिरफ्तार (सौजन्य सोशल मीडिया) 
क्राइम

बेतिया: विजिलेंस टीम की जाल में फंसे घूसखोर जिला मत्स्य पदाधिकारी, 1 लाख की रिश्वत लेते धराए

crime news: विजिलेंस विभाग कि टीम ने बेतिया के मत्स्य पदाधिकारी को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने फरियादी से अनुदान राशी दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

पूजा सिंह

District Fisheries Officer Arrested In Bettiah: बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विजिलेंस विभाग की टीम ने एक घूसखोर अधिकारी पर शिकंजा कसा है। बिहार के पश्चिमी चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया के मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन कुमार को विजिलेंस विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन कुमार को विजिलेंस टीम ने कार्यालय में रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा है। पीयूष रंजन कुमार की गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है।

जिला मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन कुमार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगेहाथों पकड़ा है। यह गिरफ्तारी एक बड़ी अनुदान योजना में रिश्वतखोरी के मामले में की गई है।

अनुदान दिलवाने के एवज में मांगी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 25 लाख रुपए की मत्स्य योजना लागू की गई थी, जिसमें मुराद अनवर नाम के एक व्यक्ति को 10 लाख रुपए का अनुदान दिया जाना था। लेकिन, इस अनुदान को दिलवाने के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी ने 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत मुराद अनवर ने विजिलेंस विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने पीयूष रंजन कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई।

विजिलेंस टीम ने पैसे लेते दबोचा

विजिलेंस की टीम ने मुराद अनवर के साथ जाल बिछाया और सोमवार को जब मुराद एक लाख रुपए रिश्वत लेकर जिला मत्स्य कार्यालय पहुंचे, तो पीयूष रंजन कुमार ने रिश्वत स्वीकार कर ली। इसी बीच विजिलेंस की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

फरियादी की शिकायत पर टीम ने की कार्रवाई

विजिलेंस डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पीयूष रंजन कुमार अनुदान के कुल 10 लाख रुपए में से 10 प्रतिशत यानी एक लाख रुपए रिश्वत के रूप में मांग रहे थे। रिश्वत देने वाले मुराद अनवर ने भी विजिलेंस को पूरी जानकारी दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी।

विजिलेंस टीम ने शुरू की जांच

जिला मत्स्य पदाधिकारी के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। आगे की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे